उत्तर प्रदेशलखनऊ

रोस्‍ट्री कॉफी हाउस ने लखनऊ में नया आउटलेट शुरू किया

  • नवाबों के शहर में पारी की शुरुआत के साथ रोस्‍ट्री कॉफी हाउस ने एक और उपलब्धि जोड़ी

लखनऊ। लोकप्रिय फैमिली कैफे चेन-रोस्‍ट्री कॉफी हाउस ने सांस्‍कृतिक तौर पर समृद्ध विरासत शहर, नवाबों की नगरी लखनऊ में अपना चौथा कैफे खोलने की घोषणा की है। यह नया कैफे गोमती नगर रेलवे स्‍टेशन के नज़दीक खोला गया है जबकि इससे पहले, रोस्‍ट्री कॉफी हाउस भारतीय मूल की बेहतरीन कॉफी से हैदराबाद, कोलकाता और दिल्‍ली/एनसीआर में कॉफी कद्रदानों को लुभाता रहा है। भारत के बागानों में उगने वाली कॉफी से तैयार इस ब्रैंड का मकसद सिंगल एस्‍टेट स्‍पेश्‍यलिटी कॉफी की पेशकश कर‘क्रॉप-टू-कप’अनुभव प्रदान करना है।

रोस्‍ट्री कॉफी हाउस की सज्‍जा में मेहराबें, चैकर्ड फ्लोर्स, ओपन कोर्टयार्ड्स और हरियाली प्रमुख हैं। इन खूबियों को लखनऊ यूनिट में भी शामिल किया गया है। करीब 8000 वर्ग फुट क्षेत्रफल में खुले इस कैफे में लार्जर दैन लाइफ का अहसास आपको वाकई खुशनुमा बनाएगा। इंटीरियर को कुदरती रूप से हवादार बनाया गया है ताकि कैफे हर सीज़न में आरामदायक रहे। स्‍टाफ को उम्‍दा और स्‍तरीय सेवाएं प्रदान करने के लिहाज़ से प्रशिक्षित किया गया है, साथ ही, बुजुर्गों और बच्‍चों के साथ आने वाले ग्राहकों की खास देखभाल के लिहाज़ से भी उन्‍हें तैयार किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह उन गिने-चुने कैफे में से है जिनमें एक फीडिंग रूम की भी व्‍यवस्‍था की गई है।

निशांत सिन्‍हाँ द्वारा स्‍थापित रोस्‍ट्री कॉफी हाउस दरअसल, भारतीय कॉफी को विश्‍वमंच पर पहुंचाने की पहल है। इस कैफे चेन का सफर हैदराबाद में 2017 में खुले पहले आउटलेट के साथ शुरू हुआ, जल्‍द ही कोलकाता (2019) में दूसरा और दिल्‍ली (एनसीआर) (2021) में तीसरा आउटलेट खुला। यह रोस्‍ट्री कॉफी हाउस के लिए खास साल है जबकि जुलाई 2022 में इसके सफर के पांच साल पूरे हो रहे हैं। यानि, रोस्‍ट्री कॉफी हाउस के पास जश्‍न मनाने के एक नहीं बल्कि पांच शानदार कारण हैं और देश के पांच अनूठे क्षेत्रों की शानदार संस्‍कृति और अलग-अलग खूबियों की पृष्‍ठभूमि में यह जश्‍न जारी रहेगा।

इस जीरो-वेस्‍ट ब्रैंड में देश के अलग-अलग कॉफी एस्‍टेट्स जैसे मंदलखान एस्‍टेट, सलवारा एस्‍टेट, थोगारिहुंकल एस्‍टेट, मॉनसून मालाबार (बैस्‍ट-सैलिंग) से कॉफी आती है और यह फ्रैंच प्रेस, ऐरो-प्रेस, पोर-ओवर, साइफन तथा अन्‍य तकनीकों से तैयार की जाती है। इनकी कॉफी पेशकश में कई दिलचस्‍प मिश्रण जैसे कि मसालों, फलों के जूस, आइसक्रीम आदि से तैयार कॉफी कॉन्‍कॉक्‍शंस भी शामिल हैं।कैफे के मैन्‍यू में अमेरिकन, कॉन्‍टीनेंटल, इटालियन का जोरदार मिश्रण शामिल है और इसकी स्‍पेशल लिस्‍ट को कॉफी के वे कद्रदान पसंद करेंगे जो अपनी सेहत को लेकर सजग रहते हैं!

लखनऊ में रोस्‍ट्री कॉफी हाउस के लॉन्‍च पर टिप्‍पणी करते हुए निशांत ने कहा, ”हम लखनऊ में रोस्‍ट्री कॉफी हाउस के लॉन्‍च पर बेहद रोमांचित हैं। सच तो यह है कि हम यहां लोगों का स्‍वागत करने, उनसे मिलने-जुलने और सर्व करने के लिए उत्‍सुक हैं। लखनऊ शहर ने दुनिया को आवभगत और पाककला के नुस्‍खे सिखाए हैं। शहर सदियों से उम्‍दा खानपान और लज्‍़ज़तदार पेश के लिए जाना जाता है। संक्षेप में कहें तो हमें आपका प्‍यार चाहिए। हम चाहते हैं कि लखनऊ शहर में यह कैफे आप सभी का पसंदीदा अड्डा बनकर उभरे।”

उन्‍होंने कहा, ”जब हमने 2017 में अपने सफर की शुरुआत की थी तो किसान हमें नहीं जानते थे। दूसरे स्‍टार्टअप्‍स की तरह, हमारी शुरुआत भी नन्‍हे कदमों के साथ हुई थी। और किसान तो थोक में कारोबार करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उन्‍होंने हम पर भरोसा जताया और हमें अपनी पैदावार देने में रुचि दिखायी। यदि उस समय उन्‍होंने हमें सपोर्ट नहीं किया होता तो आज हम वहां नहीं होते जहां अब हैं। हम अपने ब्रैंड के विकास के हर चरण में में उन्‍हें याद रखते हैं। हम ऐसा सिस्‍टम तैार करना चाहते हैं जिसके माध्‍यम से उन्‍हें अधिक लाभ दिला सकें। हम साल में उनके पास कई बार जाते हैं और उनसे बातचीत कर उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास करते हैं, उनके सपनों को महसूस करना चाहते हैं और यह जानने की कोशिश करते हैं कि कॉफी उद्योग को लेकर उनकी सोच कैसी है। हमारे इन दौरों में उनके बागानों के दौरे और फसलों की क्‍वालिटी की जांच भी शामिल होती है।”

हैदराबाद, कोलकाताऔर नोएडा से मिले जबर्दस्‍त रिस्‍पॉन्‍स के बारे में निशांत ने बताया, ”रोस्‍ट्री कॉफी हाउस को इन तीनों शहरों में शानदार प्रतिक्रियाएं मिली हैं और हम ग्राहकों के आभारी हैं। हम उनके इस प्‍यार को बेहद गंभीरता से लेते हैं। उनके इस स्‍नेह ने हमें हर दिन पहले से बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है। बतौर ब्रैंड, हमें यह मालूम है कि हमारी कामयाबी हमारी बेहतरीन क्‍वालिटी की कॉफी, फूड, सर्विस और हमारे कैफे हाउसों के माहौल पर निर्भर करती है। कुल-मिलाकर, रोस्‍ट्री कॉफी हाउस एक अनूठा अनुभव है और हम अपने मेहमानों के लिए इस अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं।” अब हमें लखनऊ के कॉफी कद्रदानों से भी ऐसा ही रिस्‍पॉन्‍स मिलने का इंतज़ार है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button