उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

‘दुआओं में याद रखना’, वाट्सएप पर मेसेज भेज सपा नेता ने खुद को मारी गोली; कैंसर से थे पीड़ित

SP leader committed suicide: यूपी की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एक नेता ने खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली है। वह कैंसर से पीड़ित थे। आत्‍महत्‍या से पहले उन्‍होंने एक वाट्सएप ग्रुप में मैसेज डाला जिसमें लिखा था, ‘दुआओं में याद रखना।’ यह घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे के करीब लखनऊ के मौलवीगंज में हुई।

मुजीबुर्रहमान बबलू समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष थे। वह कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी से दुखी होकर उन्‍होंने आत्‍महत्‍या की है। मुजीबुर्रहमान बबलू ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। आत्‍महत्‍या करने से ठीक पहले उन्‍होंने वाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजा। गोली की आवाज सुन लोग दौड़कर घटनास्‍थल पर पहुंचे।

वहां सपा नेता को लहूलुहान देखकर लोग हैरान रह गए। लोगों को सपा नेता की बीमारी के बारे में पता था लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह इस तरह आत्‍मघाती कदम उठा लेंगे। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है। सपा नेता के करीबियों का कहना है कि वह लंबे समय से शारीरिक और मानसिक तकलीफ झेल रहे थे। इसी दर्द के चलते उन्‍होंने ऐसा कदम उठाया है। सपा नेता मुजीबुर्रहमान बबलू की मौत ने उन्‍हें जानने वाले लोगों को सकते में डाल दिया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button