उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी की महिलाओं के लिए राजभर स्कीम, नौकरी में आरक्षण और राजनीति में आधी हिस्सेदारी का प्लान

यूपी में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच राजभर अपनी स्कीम के जरिए माहौल में गर्मी लाने के प्रयास में हैं। ओपी राजभर इन दिनों महिलाओं के हक में महिला हक अधिकार महारैली निकाल रहे हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर इस बीच यूपी की महिलाओं के लिए एक नई स्कीम लेकर आए हैं। ओपी राजभर ने नौकरी, राजनीति और शिक्षा समेत हर क्षेत्र में महिलाओं को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की मांग करते हुए कहा कि जब तक महिलाओं को समुचित सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता। राजभर आठ जनवरी को जीआईसी ग्राउंड में पार्टी द्वारा आयोजित होने वाली ‘महिला हक-अधिकार महारैली’ के आयोजन की तैयारियां देखने शुक्रवार को बस्ती पहुंचे थे।

सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण का हक दिलाएंगे। लोगों को समझ में आना चाहिए कि 50 फीसद आबादी महिलाओं की है तो उन्हें 50 फीसद हिस्सेदारी भी मिलनी चाहिए। चुनाव आयोग और सरकार लोकसभा व विधानसभाओं में 50 फीसद सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का कानून बनाएं। महिलाएं विधानसभा और संसद में पहुंचेंगी तो अपने हक और अधिकार का कानून खुद बना लेंगी। शैक्षिणक संस्थाओं में बेटियों के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित करते हुए नि:शुल्क शिक्षा और नौकरी दी जाए।

राहुल मेहनत कर रहे, चुनाव अभी दूर है 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि वह मेहनत कर रहे हैं। यात्रा के जरिए लोगों को जोड़ रहे हैं। फल जरूर मिलेगा। कहा कि देश की आजादी के बाद सर्वाधिक काम कांग्रेस ने ही किया है। मौजूदा समय तो पूर्व में किए गए कार्यों को ही आगे बढ़ाया जा रहा है। पूर्व में निर्मित सड़कों को चौड़ा कर एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। वैसे लोकसभा चुनाव अभी बहुत दूर है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button