उत्तर प्रदेशप्रयागराज

पं. दीनदयाल सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण : राधा मोहन सिंह

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1297 बूथों पर दीनदयाल की जयंती एवं मन की बात कार्यक्रम का किया आयोजन

प्रयागराज। पं. दीनदयाल उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन भारत को सर्वश्रेष्ठ भारत अंत्योदय भारत बनाने के लिए समर्पित रहा। वे सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूत करने के लिए वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी जो आज देश के गरीब वंचित व शोषित वर्ग को विकास की धारा में लाने का काम कर रही है। उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। यह बातें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कही। भाजपा महानगर द्वारा जिला पंचायत भवन सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जन्म जयंती की संगोष्ठी एवं मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि पं.दीनदयाल ने मानव एकात्मवाद का दर्शन डाला और इसकी रचना के लिए उन्होंने ज्यादातर समय प्रयागराज में गुजारा था। यही कारण था उनके इस रचना के बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि अगर हमारे पास दो दीनदयाल और हो जाएं तो देश का नक्शा बदल दूंगा, क्योंकि पं. दीनदयाल उपाध्याय का विचार था जब तक गरीब के पैरों की फटी हुई एड़ियों पर मरहम न लगा दे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि वास्तव में आज दीनदयाल के अवतार के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए हैं, जो प्रण लेकर उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने जीवन में एक बार जरूर आप पं. दीनदयाल उपवन स्मृति भवन, दीनदयाल नगर जरूर जाएं और उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने की दिशा में कार्य करें। इस अवसर पर उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में लगी मूर्ति के सफल प्रयास को लेकर पूर्व पार्षद राधे कृष्ण गोस्वामी को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। संगोष्ठी के पूर्व राज्यसभा सांसद राधामोहन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष में विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, सांसद केसरी देवी पटेल, शशि वार्ष्णेय, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पूर्व उप महापौर मुरारी लाल अग्रवाल आदि ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत उनके विचारों को सुना और उनके द्वारा बताए गए विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व राज्यसभा सांसद राधा मोहन सिंह सहित सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पार्क पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके पश्चात प्रयागराज महानगर के सभी 1297 बूथों पर मन की बात एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी प्रमोद मोदी एवं संचालन कुंज बिहारी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर वरुण केसरवानी, देवेश सिंह, पार्षद किरन जायसवाल, राजू पाठक, श्याम चंद्र हेला, पदुम जायसवाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अनिल भट्ट, राजन शुक्ला, विजय श्रीवास्तव, मनोज कुमार कुशवाहा, यश विक्रम त्रिपाठी, गौरव गुप्ता, किशन जायसवाल, आभा सिंह, कल्पना शर्मा, संगीता गोस्वामी, लोकेश मुखर्जी, संदीप यादव, अजय मौर्या आदि सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button