उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में लगने जा रहा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला, तैयारियां जोरों पर

लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज स्थित आईटीआई में 13 जून को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला लगने जा रहा है। इस मेले में 17 से अधिक कम्पनियां आ रही हैं और दो हजार से अधिक पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। इसको लेकर आईटीआई लखनऊ की तैयारियां जोरों पर है।प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को 13 जून को आईटीआई में शिशिक्षु मेला में भाग लेना होगा। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा की दो प्रतियां लायेंगे, जिसमें फोटो लगी होगी। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के शिशिक्षु, प्लेसमेंट अनुभाग के मोबाइल नम्बर 6307950349 एवं टेलीफोन नम्बर 0522-7118462 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकेगी।

ट्रेनिंग काउंसलिंग एण्ड प्लेसमेंट ऑफिसर एमए खां ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला में रोजगार पाने का एक सुंदर अवसर है और जिसे भी इसमें भाग लेना है, वह अपने बायोडाटा के साथ मेले में आ सकता है। आईटीआई अलीगंज में मेले में 17 से अधिक कम्पनियां आ रही हैं, जो अप्रेटिंस के लिए युवाओं का चयन करेंगी। कुछ कम्पनियां अप्रेंटिस के साथ-साथ रोजगार देने के लिए युवाओं का चयन करेंगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button