उत्तर प्रदेशलखनऊ

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के जारी होंगे पोस्टर

लखनऊ। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस अब माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का पोस्टर  जारी करेगी। क्योंकि नकाब पहने रखने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पा रही। इसलिए पुलिस शाइस्ता का असली फोटो सार्वजनिक करेगी और सोशल मीडिया पर शेयर होगी, ताकि लोग उसकी पहचान कर सूचना दे सकें।

वहीं, पुलिस उस पर घोषित इनाम को बढ़ा सकती है। बता दें कि, उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद पुलिस शाइस्ता परवीन तलाश कर रही थी। वो घटना के बाद से फरार चल रही हैं। हालांकि, इस बीच प्रयागराज पुलिस ने उन पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

गौरतलब है कि, पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में शामिल शूटर साबिर के साथ अतीक की पत्नी शाइस्ता भी दिखी है, जिसके बाद से ही पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर दबिश डालना तेजी से शुरू कर दिया, लेकिन अभी तक पुलिस उसकी तलाश नहीं कर सकी। जिसके बाद अब शाइस्ता का पोस्टर जारी होगा, जिसे प्रमुख स्थानों पर लगाया जाएगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button