उत्तर प्रदेशमनोरंजनलखनऊ

फिल्म ‘काशी राज’ में दिखेगा राजनीति और क्राइम, शूटिंग शुुरू

लखनऊ। भोजपुरी फिल्म ‘काशी राज‘ का मंगलवार को मुहूर्त शॉट हुआ। प्रेम सिन्हा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनेता जफर ख़ान, गौरव सिंह, मानसी श्रीवास्तव और अर्चना मौया के साथ शूटिंग शुरू हुई। भोजपुरी सिनेमा में निर्देशन के क्षेत्र में अच्छी छवि बना चुके प्रेम सिन्हा को प्रयोगधर्मी फ़िल्म निर्देशक के तौर पर जाना जाता है। वह हमेशा नए कांसेप्ट को लेकर आते हैं। वह अपनी आगामी फिल्म काशी राज में भी नया करने वाले हैं।

फिल्म का मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। आशा मूवीज वर्ल्ड बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म लव स्टोरी के साथ-साथ क्राइम व राजनीति पक्ष को उकेरे हुए है। फिल्म में गौरव सिंह और मानसी श्रीवास्तव के बीच की केमेस्ट्री दर्शकों को देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ सरोज सिंह व अर्चना मौर्या सशक्त भूमिका में नज़र आयेंगे। फिल्म में गौरव सिंह, जाफर ख़ान और मानसी श्रीवास्तव के संवाद दर्शकों को पंसद आएंगे।

फिल्म निर्देशक प्रेम सिन्हा ने बताया कि काशी राज मेरी अब तक की सबसे अलग फिल्म होगी। हमने फ़िल्म की कास्टिंग एक सार्थक बदलाव के साथ पटकथा के अनुसार की है। उन्होंने बताया कि ऐसी फिल्मों का निर्माण करने की कोशिश करता हूं, जिससे भोजपुरी सिनेमा स्तर और ऊपर उठे। इस इंडस्ट्री की चर्चाएं दूसरी इंडस्ट्रियों की तरह हर जगह पर हो।

मैंने हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रख कर फिल्म बनाता हूं। काशी राज के निर्मात्री विजय लक्ष्मी है। लेखक धर्मेद्र मौर्या हैं। संगीतकर दीपक त्रिपाठी हैं। डीओपी नंदलाल चौधरी हैं। डांस मास्टर ज्ञान सिंह हैं। पीआरओ अरविंद मौर्या हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में ग्लोरी मोहन्ता, शेराज खान, राहुल राज, बबिता सिंह, रिंकू आयुषी, रागनी राय, दिलदार अली हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button