उत्तर प्रदेशलखनऊ

एलआईसी आईपीओ के आवेदनों के निपटारे के लिए पीएनबी जनता के लिए रविवार को भी खुला रहेगा

लखनऊ: भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) एलआईसी के मेगा आईपीओ के आवेदनों की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपनी सभी 10088 शाखाओं को जनता के लिए रविवार 8 मई को खुला रखेगा। सरकारी स्वामित्व वाली एलआईसी का आईपीओ खुदरा व संस्थागत निवेशक के लिए सब्सक्रिप्शन का सबसे बड़ा अवसर है जो 9 मई तक उपलब्ध रहेगा। एलआईसी ने प्रति इक्विटी शेयर 902-949 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इसके अलावा आफर में पात्र कर्मचारियों व पालिसीधारकों के लिए आकर्षक छूट भी है।

पीएनबी ने अपनी घोषणा में कहा है `एलआईसी आईपीओ की इस सबसे बड़ी पेशकश के नाते हम आवेदन की प्रक्रिया को आसानी से निपटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके चलते पीएनबी रविवार 8 मई, 2022 को अपनी शाखाओं को खुला रखेगा। आवेदकों को आफरिंग पर और आईपीओ से संबंधित सभी प्रश्नों को लेकर सही सलाह भी उपलब्ध करायी जाएगी।“

इसके अलावा सभी आवेदक पंजाब नैशनल बैंक की किसी भी शाखा में आवेदन कर सकेंगे क्योंकि सभी शाखाओं को एएसबीए अप्लीकेशन से लैस कर दिया गया है। एप्लीकेशन सपोर्टेड बाई ब्लाक्ड एमाउंट (एएसबीए) एक एसा तंत्र है जिसके जरिए निवेशक किसी पब्लिक इश्यू में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह निवेशक को किसी इश्यू में सब्सक्रिप्शन लेने के लिए बैंक अकाउंट में आवेदन के लिए पैसा ब्लाक करने की सुविधा देता है। इस आईपीओ से सरकार के आशानुरुप नतीजों की परिकल्पना को देखते हुए पीएनबी अपनी ओर से सर्वोत्तम सेवाएं देने को तैयार है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button