उत्तर प्रदेशलखनऊ

सपा सरकार में बनी अविकसित कॉलोनियों से लोग परेशान

लखनऊ। लखनऊ उत्तर विधानसभा के फैजुल्लागंज क्षेत्र में समाजवादी पार्टी(सपा) की सरकार में बनी अविकसित कॉलोनियों से लोग खासा परेशान हैं। इन कॉलोनियों में रहने वाले लोग आज भी जल निकासी एवं पर्याप्त जलापूर्ति जैसी कई समस्याओं को झेल रहे हैं। वर्ष 2013, 2014, 2015 में फैजुल्लागंज क्षेत्र में अविकसित कॉलोनियों को तेजी से बनाया गया और इस वक्त प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। लखनऊ उत्तर विधानसभा में तत्कालीन विधायक अभिषेक मिश्रा प्रदेश में मंत्री थे।

उल्लेखनीय है कि फैजुल्लागंज क्षेत्र में अविकसित कॉलोनियों की ऐसी भरमार है कि वहां रहने आये लोगों को चौड़ी सड़कें दिखाकर जमीन को टुकड़ों में बेच दिया गया। कॉलोनी के आगे जो चौड़ी सड़क थी, उसे भी बाद में प्लाटिंग कर बेच दिया गया। बाद में पतले रास्ते आने जाने के लिए छोड़ा गया। कॉलोनियों को विकसित करने के नाम पर जमीन खरीदने वाले लोगों के साथ धोखा किया गया।

अविकसित कॉलोनियों को बनाने वाले लोगों के खिलाफ फैजुल्लागंज क्षेत्र के स्थानीय निवासी ऋषभ, रविकांत, सोहन की मानें तो जब वह कालोनी में जमीन खरीदकर रहने आये तो वहां पर उन्हें विकसित कालोनी के सपने दिखाये गये थे। बाद में ना ही सीवर मिला, ना ही जलापूर्ति ही पर्याप्त होती है। उन्हें जीवन जीने के लिए परेशान होना पड़ता है। पार्षद से कहने पर वे नगर आयुक्त से बात करने को कहकर टालमटोल कर जाते हैं।

इन लोगों की मानें तो फैजुल्लागंज क्षेत्र में बारिश के मौसम में स्थिति ऐसी होती है कि वहां नीचे के कमरे में पानी से भर जाते हैं। लोगों को छत पर रहना पड़ता है। जल निकासी के लिए पाइप लाइन ना बिछने के कारण कुछ क्षेत्र जलमग्न हो जाते हैं। बताया कि नगर निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव लाया गया, लेकिन अभी उसे लागू नहीं किया गया है।

वर्तमान में फैजुल्लागंज क्षेत्र के लोगों को सीवर पाइप लाइन, जलापूर्ति की बेहत्तर सुविधा तथा अच्छी सड़कों की चाहत है। फिलहाल इस क्षेत्र को 24 घंटें की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था मिल रही है। कालोनियों में गंदे पानी के बहने की समस्या दूर करने का प्रयास हो रहा है। पीने योग्य स्वच्छ जल की आपूर्ति के प्रयास भी जारी हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button