उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। तमाम जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से शाम लगभग चार बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि साधना गुप्ता शुगर और फेफड़ों के संक्रमण की बीमारी से ग्रसित थीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें एक जुलाई को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी।

साधना की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया था, शनिवार सुबह से ही उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। इसके चलते शनिवार सुबह मुलायम सिंह यादव भी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। मुलायम सिंह सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल आए थे, उन्होंने अपनी पत्नी को देखा और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। इसके बाद वह अस्पताल से वापस लौट गए थे। दोपहर लगभग चार बजे उनकी पत्नी का अस्पताल में निधन हो गया।

मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर पहले दिल्ली और फिर उसके बाद सैफई ले जाया जाएगा। मुलायम सिंह यादव अभी दिल्ली में हैं, और अखिलेश भी लखनऊ से रवाना हो गए हैं।

बता दें कि, साधना गुप्ता सपा नेता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी और सपा सुप्रीमो अखिलेश की साधना यादव सौतेली मां हैं। साधना के अपने बेटे का नाम प्रतीक यादव है और उनकी बहू अपर्णा यादव हैं। अपनी बेबाक बयानी के लिए प्रसिद्ध अपर्णा यादव भाजपा की नेता हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही अपर्णा यादव ने सपा को छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं।

गौरतलब है कि साधना गुप्ता राजनीतिक चकाचौंध से अक्सर दूर ही रहती थीं। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी, जिनसे उन्होंने पहली पत्नी मालती यादव के निधन के सालों बाद शादी की थी। मुलायम की पत्नी होने के चलते साधना गुप्ता जरूर जानी जाती थीं, लेकिन वह सार्वजनिक जीवन में उनके साथ कम ही दिखती थीं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button