उत्तर प्रदेशलखनऊ

विधायक डा.नीरज बोरा ने 166 छात्रों को सौंपा टैबलेट

लखनऊ। प्रदेश सरकार की स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरण योजना का आज आगाज हो गया। बोरा इंस्टीट्यूट आफ एलाइड हेल्थ साइंसेज में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक डा.नीरज बोरा ने 166 छात्र-छात्राओं को योजना के तहत टैबलेट सौंपा। कार्यक्रम में विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि स्मार्टफोन एवं टैबलेट के माध्यम से छात्र-छात्राओं को तकनीकी रुप से अपग्रेड करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने पहल की है। स्मार्टफोन और टैबलेट से छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर सकेंगे और महत्वपूर्ण जानकारियों से जुड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं तकनीकी रुप से मजबूत होंगे और उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पूरे प्रदेश में स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरण का कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संपादित किया गया है। जिससे आने वाले समय में छात्र-छात्राओं को डिजिटल एजुकेशन के लिए तैयार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन एवं टैबलेट बांटने का कार्य होना था और इसके लिए सोमवार को प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में एक साथ स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरित कार्यक्रम हुआ है। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. शीला तिवारी, बरखा दत्त, रिचा पटेल, अंकिता सिंह, कुसुम कुमारी, प्रिया वर्मा, टिविंकल पटेल, अंजली चतुर्वेदी, मोनिका, शिवम सिंह, नवल किशोर मौजूद रहें।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button