उत्तर प्रदेशलखनऊ

मंत्री नन्दी और जितिन पहुंचे जर्मनी, निवेशकों को उप्र में निवेश के लिए किया आमंत्रित

  • दोनों मंत्रियों ने फ्रैंकफर्ट जर्मनी से यूपीजीआईएस के लिए अभियान शुरू किया
  • मंत्रियों ने निवेशकों से कहा नए भारत के नए उप्र में आप सभी का स्वागत है

लखनऊ। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए विदेश भ्रमण के दौरान आज फ्रैंकफर्ट जर्मनी में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी व लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने भारतीय प्रवासियों से मुलाकात और यूपीजीआईएस-2023 के लिए निवेश प्रोत्साहन अभियान शुरू किया। दोनों मंत्रियों ने फ्रैंकफर्ट में विभिन्न क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के सीईओ, चेयरमैन व अन्य प्रमुखों से मुलाकात कर नए भारत के नए उत्तर प्रदेश एवं देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनने जा रहे उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

कल गुरुवार को फ्रैंकफर्ट जर्मनी पहुंचने के बाद मंत्री नन्दी और मंत्री जितिन प्रसाद ने फ्रैंकफर्ट में रह रहे भारतीय उद्योगपतियों व उद्यमियों से स्नेहिल भेंट वार्ता की एवं रात्रिभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास एवं निवेश की असीम संभावनाओं पर चर्चा हुई। शुक्रवार को मंत्री नन्दी और मंत्री जितिन प्रसाद ने फ्रैंकफर्ट जर्मनी में प्रवास के दौरान मोबिलिटी सेक्टर की महत्वपूर्ण कंपनी मदरसन ग्रुप में भ्रमण कर उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा के साथ ही, उत्तर प्रदेश में मोबाइल सेक्टर में निवेश और विकास के लिए आमंत्रित किया।

मंत्री नन्दी और मंत्री जितिन प्रसाद ने इंडस्ट्रियल वाल्व, रेगुलेटर्स की प्रमुख निर्माता एवं वितरक कम्पनी सैमसन एजी के सीईओ एंड्रिस विडी से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। सैमसन एजी कंपनी की 1907 में स्थापना से लेकर लगभग 100 सालों से भी अधिक की विकास यात्रा रही है। ग्लोबल मार्केट में सैमसन के प्रोडक्ट्स की हाई क्लास क्वालिटी और टेक्नोलोजी की अलग पहचान है। कंपनी के सीईओ को बताया गया कि उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। उद्योगों की स्थापना से सम्बंधित विभिन्न प्रोडक्ट्स की प्रदेश में भारी माँग है। ऐसे में आपके प्रोडक्ट्स के निर्माण और वितरण के क्षेत्र में प्रदेश में असीम सम्भावनाएँ मौजूद हैं।

मंत्री नन्दी ने कहा कि भारत व जर्मनी के मध्य व्यापारिक एवं सांस्कृतिक सम्बंध बेहद प्राचीन एवं मजबूत हैं। दोनों ही देशों के बीच भारी मात्रा में आयात व निर्यात की द्विपक्षीय आर्थिक निर्भरता है। उत्तर प्रदेश एक राज्य के रूप में भारत की सबसे तेजी से उभरती हुई इकोनॉमी है। उन्होंने कहा कि हमारे विजनरी प्राइममिनिस्टर नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं हार्डवर्किंग व कमिटेड चीफ़ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ की लीडरशिप में हमारी गवर्नमेंट ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनोमी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। नन्दी ने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2023 इस दिशा में एक माइल स्टोन साबित होगा।

मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। उद्योगों की स्थापना से सम्बंधित विभिन्न प्रोडक्ट्स की प्रदेश में भारी माँग है। ऐसे में आपके प्रोडक्ट्स के निर्माण और वितरण के क्षेत्र में प्रदेश में असीम सम्भावनाएँ मौजूद हैं। इन अवसरों और सम्भावनाओं के भरपूर उपयोग में आपकी कम्पनी और उत्तर प्रदेश के साझा हित शामिल हैं। हम आपसी तालमेल, समझ और सहयोग के माध्यम से इस दिशा में आगे बढ़े हमारी आज की विज़िट का यही उद्देश्य है। मंत्री नन्दी ने निवेशकों से कहा कि यूपी में आपके इन्वेस्टमेंट से दोनों ही देशों के व्यापारिक सम्बन्धों को नई मजबूती मिलेगी।

नन्दी ने निवेशकों से कहा कि हम चीफ़ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ की ओर से आपको जीआईएस 2023 में आमंत्रित करने के लिए यहाँ उपस्थित हैं। हम उत्तर प्रदेश में आपके व्यापारिक हितों के प्रसार एवं निवेश के लिए आपको इन्वाइट करते हैं। हमारी गवर्नमेंट और उसके सभी ओफिसियल्स आपकी हेल्प, असिसटेंस और कोओपरेशन के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे यह आपको भरोसा दिलाते हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button