ताज़ा ख़बरमऊ

मऊ के अभिषेक बने रक्षा मंत्रालय में आडिटर

मऊ। जनपद का एक और होनहार अपनी इच्छा शक्ति, मेहनत और लगन की बदौलत भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में आडिटर के पद पर चयनित हुआ है। वह मिसाल-ए-मऊ के कारवां में शामिल होने का गौरव प्राप्त कर अपना मऊ का नाम रौशन किया है। नगर के मुहल्ला मुंशीपुरा निवासी राजकुमार चौरसिया व श्रीमती मांती देवी के छोटे पुत्र अभिषेक चौरसिया का चयन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में आडिटर के पद पर हुआ है। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा देव पब्लिक स्कूल, सहादतपुरा, मऊ से हुई तथा इन्होंने गाजियाबाद स्थित अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कालेज से 90 प्रतिशत अंकों के साथ बी0टेक0 (मैकेनिकल इंजी0) उत्तीर्ण किया है। इनके बड़े भाई विपिन चौरसिया ने बताया कि यह सफलता अभिषेक के पढ़ाई के प्रति लगनशीलता का परिणाम है।

अभिषेक चौरसिया के रक्षा मंत्रालय में आडिटर के पद पर चयनित होने से उनके परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अभिषेक का कहना है कि मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी कार्य के लिए किया गया प्रयास कभी अधूरा नहीं होता। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों सहित व गुरुजनों को दिया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button