ताज़ा ख़बरदेश

बिहार : औरंगाबाद में छह सहेलियों ने निगला जहर, तीन की मौत

औरंगाबाद (बिहार)। औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देरशाम छह सहेलियों ने विषैला पदार्थ निगलकर जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। इनमें से तीन की मौत हो गई। तीन लड़कियों का मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि मरने वाली एक लड़की अपने भाई के साले से प्रेम करती थी। उसने सहेलियों के साथ अपने प्रेम का इजहार कर शादी की पेशकश की। मगर लड़के ने मना कर दिया। इसके बाद इस लड़की ने किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस सूचना पर पहुंची पांच सहेलियों ने भी जहर निगल लिया।
इसके बाद इन लड़कियों की हालत गंभीर हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। मगर तीन लड़कियों की मौत हो गई। बाकी तीन लड़कियों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। इस वाकया की सूचना मिलते ही सीओ अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह गांव पहुंचे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button