उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

कांग्रेस में शामिल हुईं रानी चटर्जी, प्रियंका गांधी संग फोटो शेयर कर बोलीं- एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है…

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. एक बार फिर से राजनीतिक दल नामी चेहरों पर दांव खेलने की तैयारी में हैं. इस बीच भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. प्रियंका गांधी वाड्रा  की मौजूदगी में रानी कांग्रेस में शामिल हुईं. भोजपुरी सिनेमा में अपने एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद अब रानी चटर्जी राजनीतिक दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. रानी चटर्जी, प्रियंका गांधी के कैंपेन ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का हिस्सा बनी हैं. कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी रानी ने प्रियंका के साथ फोटो शेयर करके दी है.

रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो मंगलवार को शेयर की. इस फोटो में वह प्रियंका गांधी और मुंबई कांग्रेस के युवा नेता सूरज सिंह ठाकुर के साथ नजर आ रही हैं. ये तस्वीर शेयर करते हुए रानी ने कैप्शन में लिखा- एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है. प्रियंका जी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं. आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई, साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर.

यहां देखिए रानी चटर्जी का इंस्टाग्राम पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

फिलहाल, अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रानी चटर्जी आगामी चुनाव लड़ेंगी या नहीं. हालांकि, ये साफ है कि कांग्रेस, रानी चटर्जी को अपने कैंपेन का चेहरा बनाकर वोट बटोरने की पूरी तैयारी में है. यूपी की सत्ता पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर इस सत्ता को हाथ से नहीं जाने देना चाहेगी. बीजेपी के पास भोजपुरी सिनेमा के रवि किशन और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जैसे कलाकार पहले ही कैंपेन के लिए मौजूद हैं. ऐसे में अब कांग्रेस भी भोजपुरी कलाकारों को अपने खेमे में लाकर वोट बटोरने की कोशिश कर रही है.

अब कांग्रेस को रानी चटर्जी के नाम का कितना फायदा मिलता है, ये तो आगामी चुनावों के परिणाम से ही साफ होगा. फिलहाल, रानी चटर्जी की बात करें तो मुंबई की रहने वाली एक्ट्रेस ने साल 2004 में फिल्म ससुरा बड़ा पैसेवाला से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उन्हें सुपरस्टार मनोज तिवारी के साथ काम करने का मौका मिला था. ये फिल्म हिट साबित हुई थी. इस फिल्म के बाद रानी ने इंडस्ट्री के नामी एक्टर्स के साथ काम किया और एक से एक हिट फिल्में दीं.

इतना ही नहीं, रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है. वह आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी के पलों को फोटो और वीडियो के जरिए शेयर करती रहती हैं. अक्सर रानी को अपने इंस्टाग्राम पर बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर करते हुए देखा गया है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button