उत्तर प्रदेशलखनऊ

शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की जांच करेगा एलडीए : उपाध्यक्ष

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि शहर में 300 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले सभी सरकारी व निजी भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच करेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष अक्षय ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बताया कि रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में कॉमर्शियल इमारतें, ग्रुप हाउसिंग भवन व पार्क को भी शामिल रखा जायेगा। बिल्डिंगों का डाटाबेस बनाकर वहां रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के सत्यापन का कार्य कराया जाए।

अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि जिन बिल्डिंगों का अनुरक्षण प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा हैं, उनमें रेन वॉटर हार्वेस्टिंग से सम्बंधित कार्य प्राधिकरण द्वारा करवाया जाए। जो बिल्डिंग रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को हैंडओवर हो चुकी हैं, उनमें आरडब्ल्यूए के धन से रेन वॉटर हार्वेस्टिंग उपकरणों को सुचारू कराने का काम कराया जाए। इसके अलावा सभी सरकारी बिल्डिंगों का भी सर्वे करके उनमें रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच करायी जाए।

एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रवर्तन में तैनात अभियंताओं को प्रति दिन पांच से छह भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच करने का लक्ष्य दिया जाए। जिससे मॉनसून आने से पहले तक यह कार्य सम्पादित किया जा सके। प्राधिकरण द्वारा अभियान चलाकर आम जनता को वर्षा जल संरक्षण के सम्बन्ध में जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

उपाध्यक्ष ने बताया कि अक्षय त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के सत्यापन की डिटेल रोजाना अपडेट की जाए। इसके लिए उन्होंने अभियंताओं को एक प्रारूप भी उपलब्ध कराया है। इसमें अधिकारियों को बिल्डिंग का नाम-पता, रूफटॉप का क्षेत्रफल, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम है अथवा नहीं, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम क्रियाशील है अथवा नहीं, स्थल की फोटो व टिप्पणी अंकित करनी होगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button