उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, लोहिया पार्क बुलाकर क्लास 7 की छात्रा का किया रेप, बेटी को बदहवाश देख कांप गए मां-बाप

लखनऊ में गोमतीनगर के लोहिया पार्क में मंगलवार को कक्षा सात की छात्रा से उसके सोशल मीडिया फ्रेंड ने दुराचार किया। किशोरी के विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। पीड़िता का शोर सुनकर कुछ लोग दौड़े तो आरोपित वहां से भाग निकला था। पीड़िता घर पहुंची लेकिन पहले उसने कुछ नहीं बताया। उसकी हालत खराब देख जब मां ने कई बार पूछा तो बेटी ने आपबीती सुनाई।

परिवारीजन उसे झलकारीबाई अस्पताल लेकर पहुंचे। इसी बीच पूर्वी क्षेत्र में रेप की एक और घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हड़कम्प मच गया। आनन फानन पुलिस की कई टीमें बना दी और रात में आरोपित विद्यासागर कुशवाहा को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। विद्यासागर ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम के जरिये किशोरी से दोस्ती हुई थी।

डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने बताया कि आरोपित गुजरात की एक धागा फैक्ट्री में काम करता है। विद्यासागर कुशवाहा और किशोरी में सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती हुई थी। पीड़िता गौतमपल्ली की रहने वाली है और कक्षा सात में पढ़ती है। एक महीने से दोनों के बीच फोन पर बात हो रही थी। इंस्टाग्राम पर चैटिंग भी लगातार होती थी।

फोन कर बुलाया था लोहिया पार्क

पीड़िता ने बताया कि सागर ने उसे मिलने के लिये लोहिया पार्क में बुलाया था। यहां दोनों लोग काफी देर साथ रहे। इसी दौरान वह उसे किनारे बात करने के लिये ले गया। फिर उसने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता के पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बेटी घर से दोस्त से मिलने की बात कह कर निकली थी। वह कहां जा रही है, इस बारे में कुछ नहीं बताया था।

बेटी को बदहवाश देख कांप गये थे माता-पिता

पार्क में रेप होने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। वह किसी तरह घर पहुंची। उसे बदहवाश देख माता-पिता ने उससे कई बार वजह पूछी। जब उसके कपड़ों में खून लगा भी दिखा तो मां ने काफी कुरेदा। इसके बाद ही बेटी ने बताया कि उसके दोस्त सागर ने उसके साथ रेप किया है। उसकी हालत बिगड़ते देख घर वाले बेटी को लेकर झलकारी बाई अस्पताल पहुंचे।

एक और दुराचार की खबर से हड़कम्प

पूर्वी क्षेत्र में एक और रेप की घटना से हड़कम्प मच गया। डीसीपी प्राची और एडीसीपी सै.अली अब्बास तुरन्त अस्पताल पहुंचे। यहां जब पता चला कि आरोपित के बारे में पीड़िता को पता है तो उन्होंने उससे मोबाइल नम्बर लिया। इसकी लोकेशन कानपुर में निकली। इसके बाद ही पुलिस ने आरोपित के कई परिचितों को भी फोन कर दिया। फिर एक टीम कानपुर भेज दी जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गोमतीनगर पुलिस ने टरका दिया था पहले 

तीन दिन पहले छात्रा से दुराचार के मामले की तरह ही पीड़िता के पिता ने जब गोमतीनगर थाने में शिकायत की तो उसे पुलिस ने टरका दिया था। किशोरी का पिता मजदूरी करता है। उसकी सुनवाई न करने की बात भी सोशल मीडिया से पुलिस अधिकारियों को पता लगी। इसके बाद ही गोमतीनगर पुलिस भी हरकत में आ गई थी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button