देशबड़ी खबर

गुजरात में लगी सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी, पीएम मोदी ने कहा- भारत भविष्य के अवसरों को आकार दे रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में ‘डिफेंस एक्सपो 2022’ का उद्घाटन किया, उत्तरी गुजरात के दीसा में नए सैन्य हवाई अड्डे की आधारशिला रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहला ऐसा ‘डिफेंस एक्सपो’ है, जिसमें केवल भारतीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

गुजरात के गांधीनगर के डिफेंस एक्सपो 2022 (Def Expo 2022) में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि  मुझे खुशी है कि जब भारत भविष्य के इन अवसरों को आकार दे रहा है, तो 53 अफ्रीकी देश जो भारत के मित्र हैं, हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। देश के अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो ने एक नए भविष्य की जोरदार शुरुआत की है। मुझे पता है कि इससे कुछ देशों को भी असुविधा हुई है, लेकिन सकारात्मक मानसिकता के साथ कई देश हमारे साथ आए हैं।

पीएम मोदी मे आगे कहा हमारे देश में पहले भी डिफेंस एक्सपो होता था लेकिन डिफेंस एक्सपो 2022 (Def Expo 2022) अभूतपूर्व है। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है। यह देश का पहला ऐसा डिफेंस एक्सपो है, जहां सिर्फ भारतीय कंपनियां ही हिस्सा ले रही हैं, जहां सिर्फ मेड इन इंडिया डिफेंस इक्विपमेंट हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button