उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने किया चुनाव समिति का ऐलान, सीएम योगी समेत 19 बनाए गए सदस्य

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी  ने राज्य चुनाव समिति की घोषणा कर दी है. इस समिति में मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव संगठन सहित 19 सदस्य बनाए गए हैं. असल में राज्य में जल्द ही चुनाव का ऐलान चुनाव आयोग कर सकता है. लिहाजा बीजेपी ने अपने चुनाव प्रचार को धार देने के लिए चुनाव समिति का गठन किया है. वहीं पार्टी राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डिजीटल प्रचार को तेजी से आगे बढ़ा रही है.

असल में राज्य में बीजेपी की सरकार और पार्टी एक बार फिर सत्ता में वापसी करना चाहती है. लिहाजा वह प्रचार के जरिए जनता को लुभाने की तैयारी में है. इसके लिए पार्टी ने राज्य में चुनाव समिति का ऐलान किया है. राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार शाम को यूपी चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की. इस समिति में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य, सांसद रेखा वर्मा, सांसद अरुण सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, मंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर, सांसद राजवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, प्रदेश महासचिव अश्विनी त्यागी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को रखा गया है.

प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह को बनाया विशेष आमंत्रित सदस्य

फिलहाल बीजेपी ने अपनी चुनाव समिति में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है. वहीं इस समिति में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य प्रदेश चुनाव समिति की पदेन सदस्य होंगी.जबकि प्रदेश प्रभारी सांसद राधामोहन सिंह, प्रदेश सह प्रभारी विधायक संजीव चौरसिया, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, राष्ट्रीय मंत्री प्रदेश सह प्रभारी वाई सत्य कुमार विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे.

स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव कसा तंज

वहीं राज्य में चुनाव से पहले बीजेपी और एसपी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भगवान कृष्ण अखिलेश यादव के सपने में प्रकट होते हैं, लेकिन जब वह जागते हैं तो कृष्ण जयंती पर रोक लगाते हैं. उनके पिता की सरकार राम भक्तों पर गोली चलाई और राज्य की जनता लाल टोपी वालों के झांसे में नहीं आने वाली है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने एसपी-बीएसपी के 15 साल के कुशासन को देखा है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button