उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 170 एकड़ में फैली सहारा सिटी को किया सील

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नगर निगम ने आखिरकार सहारा सिटी को सोमवार को सील कर दिया। सहारा सिटी को सील करने के लिए नगर निगम प्रशासन भारी पुलिस बल लेकर पहुंचा है। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर विरोध किया।

उनका कहना है कि पहले अंदरवालों को बाहर करो तब हम जाएंगे। यहां अब भी कई परिवार अंदर हैं, उन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। नगर निगम ने सहारा सिटी को अपने कब्जे में लिया। सहारा शहर को लेकर पहले ही नगर निगम ने नोटिस दी थी।

बता दें कि साल 1994 में सहारा ग्रुप ने 170 एकड़ जमीन लीज पर ली थी, लेकिन 1997 में शर्तों के उल्लंघन पर नगर निगम ने नोटिस भेजा था। 27 सितंबर 2023 को नगर निगम ने लीज रद्द कर जमीन पर कब्जे का बोर्ड लगा दिया था। अब मोहलत खत्म होने के बाद इस आज सील कर दिया गया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button