उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ विकास प्राधिकरण अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाएगा, अर्जित भूमि का होगा सर्वे

लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी योजनाओं में अर्जित व नियोजित जमीन का सर्वे कराएगा. जिन सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा या अतिक्रमण पाया जाएगा, उसके खिलाफ अभियान चलाकर ध्वस्तीकरण होगा. एलडीए वीसी इन्द्रमणि त्रिपाठी ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं. वीसी के इस काम के लिए प्रभारी अधिकारी-अर्जन, जोनल अधिकारी, अधिशासी अभियंता व मुख्य नियोजक की संयुक्त टीम गठित की है.

वीसी इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि समय-समय पर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया है. निरीक्षण में पाया गया कि कई जगहों पर एलडीए की अर्जित व नियोजित भूमि पर व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करे हुए स्थायी व अस्थायी निर्माण कर लिये हैं. जिसके चलते टीम का गठन किया गया है, जो दिनांक- 4.12.2023 से 20.12.2023 तक अभियान चलाकर योजनाओं की अर्जित व नियोजित जमीन का सर्वे करेगी तथा जहां अवैध अतिक्रमण व कब्जे हैं, वहां अभियान चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराएगी.

इंजीनियरों से जवाब-तलब: एलडीए वीसी इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा कानपुर रोड योजना का निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान अवध चैराहे के पास मास्टर प्लान रोड पर एक भवन में फिनिशिंग का कार्य होता हुआ पाया गया. जबकि, इससे पहले इस निर्माण को लेकर पहले स्टेज पर ही निर्माण को रोकने के निर्देश दिये गये थे. जिसके बाद निर्माण कार्य को सील कर दिया गया था साथ ही ध्वस्तीकरण के आदेश भी दिए किये गये थे.

इसके बाद भी भवन पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही नहीं हुई और निर्माण कार्य पूर्ण हो गया. इस पर वीसी ने सम्बंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जांच के आदेश दिये हैं. इसी के साथ वीसी ने प्रवर्तन जोन-दो में तैनात सहायक अभियंता वाईपी सिंह व अवर अभियंता उस्मान अली से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button