उत्तर प्रदेशलखनऊ

LU के गेस्ट फैकल्टी ने छात्रा से की छेड़खानी, कार से कुचलने का प्रयास

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के एक गेस्ट फैकल्टी ने अपनी ही छात्रा को शराब पिलाकर छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर उसे कार से कुचलने का प्रयास किया। बाल-बाल बची छात्रा ने जानकीपुरम कोतवाली में आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लिखित शिकायत में इंदिरा नगर निवासी पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह लखनऊ विश्वविद्यालय से बीसीए सेकेंड इयर की पढ़ाई कर रही है। यहां पर पंकज कुमार उपाध्याय गेस्ट फैकल्टी के रूप में क्लास लेते हैं। पीड़िता ने बताया कि गत 31 मार्च को पंकज कुमार ने सुबह करीब 11 बजे कॉल करके उसे इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के समीप बुलाया। छात्रा वहां पहुंची तो पंकज ने अपनी कार में बैठने को कहा। इसके बाद पंकज वहां से तेजी से कार लेकर चल दिया।

इसी दौरान एक जगह कार रोकी और जाकर शराब की बोतले लेकर आ गया। चलती कार में पंकज उपाध्याय शराब पीने लगा। इसके बाद छात्रा को भी भी शराब पीने को कहा। छात्रा ने मना किया तो जबरन शराब की बोतल उसके मुंह से लगा दी और शराब पिला दी। इसके बाद अश्लील हरकतें करने लगा।

छात्रा की सूझबूझ से शिक्षक के मंसूबे हुए नाकायमयाब

छात्रा ने बताया कि शराब पिलाने के बाद पंकज ने एक सूनसान जगह पर कार को रोककर सभी गेट सेंट्रल लॉक कर दिये और अश्लील हरकतें करने लगा। इसी बीच छात्रा ने पंकज की हरकतें देखकर छात्रा ने चोरी-छिपे अपने मोबाइल से अपने दो दोस्तों को व्हाट्स एप पर लाइव लोकेशन भेज दी और मदद की मांग की। इसके कुछ देर के बाद छात्रा के के दो-तीन दोस्त मदद को वहां पहुंच गए। छात्रा के दोस्तों को देखकर पंकज डर गया और छात्रा को छोड़ दिया। पर जैसे ही छात्रा कार से उतरी, पंकज उसके कुचलने का प्रयास करते हुए कार से टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हालांकि छात्रा को मामूली चोट ही आई।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज : प्रभारी निरीक्षक

जानकीपुरम कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा की लिखित शिकायत पर आरोपी शिक्षक पंकज कुमार उपाध्याय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेने के लिए छापेमारी की जा रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button