उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP में ईद की धूम: अमन चैन की दुआ के लिए झुके लाखों सिर… एक दूसरे को गले मिल कर दी मुबारकबाद

लखनऊ: राजधानी लखनऊ और ताजनगरी आगरा समेत समूचे उत्तर प्रदेश में ईद का त्योहार हषोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लाखों हाथों ने नमाज अदा कर देश में अमन,चैन और आपसी भाईचारा बने रहने की दुआ की और बाद में एक दूसरे को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। लखनऊ में टीले वाली मस्जिद और ईदगाह समेत दो दर्जन से ज्यादा इबादत स्थलों पर ईद की नमाज अदा की गयी। ईदगाह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे और लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। यहां पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नमाज अदा कराई। इस दौरान सुरक्षा के खास इंतजाम किये गये थे। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी लोगों को ईद की बधाई दी। यादव ने मौलाना फज़लुल मन्नान और डॉक्टर कल्बे सिब्तैन नूरी से मिलकर उन्हे ईद की मुबारकबाद दी इसके अलावा वह सज्जाद बाग स्थित मोहम्मद एबाद के घर पहुंचे और उन्हे ईद की मुबारकबाद दी।

आगरा में ताजमहल की शाही मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर ताज परिसर में दो घंटे के लिये प्रवेश निशुल्क था। करीब दो साल बाद यहां पहली बार ईद की नमाज के लिये इतनी बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुये थे। इस अदुभुद पल को कैमरे में कैद करने वालों में विदेशी सैलानियों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा अलीगढ, वाराणसी, प्रयागराज, बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर और बरेली समेत ज्यादातर इलाके ईद के मुबारक मौके पर गुलजार रहे। राज्य के अधिसंख्य जिलों में इस बार तयशुदा स्थानो पर ईद की नमाज अदा की गयी। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में 7436 ईदगाहों और 19949 मस्जिदों समेत 31 हजार 151 स्थानो पर ईद की नमाज अदा की गयी। इस दौरान अतिसंवेदनशील 2846 नमाज स्थलों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किये गये थे। ईद को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिये 46 कंपनी पीएसी और सात कंपनी सीएपीएफ के अलावा स्थानीय पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद की मुबारकबाद देते हुये कहा कि ईद का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। इस मौके पर सभी को सछ्वाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुद्दढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। प्रतापगढ़ में सुबह होते ही गाँव के लोग नमाज के लिए नहाकर नए-नए लिबास पहन कर ईदगाह, और मस्जिदों के लिए निकल पड़े। इसी क्रम में नगर के भूलियापुर स्थित ईद गाह में भारी संख्या में रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा की , इस अवसर पर जिलाधि कारी नितिन बंसल व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी भूलियापुर ईदगाह पहुंच कर रोजेदारों से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। दुआ के बाद सलातो-सलाम पढ़ा गया। नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button