उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

भाजपा सरकार में जनता की नहीं पुलिसकर्मियों की बढ़ी आय: अखिलेश

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला करते हुए कहा कि‌ मुख्यमंत्री कहते हैं आम आदमी की आय दुगनी हो गयी लेकिन आम आदमी ताे नहीं हां पुलिस वालों की आय जरुर बढ़ी है। लोग मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं सरकार झूठे आंकड़ों से लोगों को गुमराह कर रही है।

जिले के शिकोहाबाद में एक शादी समारोह में रविवार को शामिल होने आये पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हैं कहा कि सरकार जनता के सामने झूठे आंकड़े पेश करके गुमराह करने का काम कर रही है आम जनता परेशान है युवाओं को रोजगार के नाम पर झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है।

मुख्यमंत्री आम जनता के आय दोगुनी करने की बात कहते हैं जो पूरी तरह झूठ है इतना जरूर है प्रदेश के पुलिस कर्मियों की आय दोगुनी जरूर हुई है। किसान भी परेशान हैं ओलावृष्टि और बारिश से फसलों का बहुत नुकसान हुआ है कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों की दुश्मन है बड़े लोगों की पूंजीपतियों की सरकार है जो अपने झूठ को सही साबित करने के लिए अमेरिकन कंपनी को करोड़ों का ठेका देती है। निकाय चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा उनकी पार्टी अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ पूरी जोरदारी से निकाय चुनाव लड़ेगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button