आज़मगढ़उत्तर प्रदेशसियासत-ए-यूपी

आजमगढ़ में गरजीं बसपा सुप्रीमो मायावती- सपा को भाजपा की बी टीम बताया

पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती सोमवार को आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी समेत विपक्ष पर पर जमकर बरसीं। कहा कि बसपा नहीं समाजवादी पार्टी भाजपा की बी टीम है। यदि ऐसा नहीं होता तो सपा के लोग यह नहीं कहते की बसपा को हराना है, जहां हमारे प्रत्याशी कमजोर हैं वहां बसपा नहीं जितने पाए इसके लिए किसी और को वोट दें।

मायावती ने आगे कहा कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद हैं, जो वो हमारे बदलौत बने हैं। यही कारण है कि इस बार हमारा साथ नहीं मिलने पर वे अपने पिता के संसदीय क्षेत्र में आने वाले करहल से चुनाव लड़ने चले गए। समेंदा में आयोजित मंडल स्तरीय चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रमुख भाजपा, सपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया। मायावती अपने निर्धारित समय 11 बजे से सवा तीन घंटा लेट जनसभा स्थल पर पहुंची। मायावती के मंच पर पहुंचे ही उमड़ी भी उन्हें देखने के लिए एक दूसरे पर टूट पड़ी। प्रदेश अध्यक्ष व मंडल कोआर्डिनेटर द्वारा पार्टी का चुनाव चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

मायावती बोलीं- 2007 का इतिहास दोहराएगा

मायावती ने कहा कि सभी दल बसपा को चुनाव से गायब बता रहे हैं। एक्जिट पोल भी बसपा को सत्ता से दूर बता रही है। ऐसा ही 2007 में भी हुआ था। लेकन बसपा सभी एक्टिज पोल को फेल करते हुए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। इस बार भी ऐसा ही होने वाला है।

उन्होंने कहा कि हमने अपना चुनाव घोषणा पत्र नहीं जारी किया है, क्योंकि हम घोषणा करने के बजाए काम करने में विश्वास करते है। सत्ता में आते ही प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरूस्त कर दिया जाएगा। गुंडे माफिया जेल में होंगे, बेरोजगारों को रोजगार दिलाया जाएगा। उमड़ी भीड़ देख कर मायावती काफी गदगद दिखीं और आधे घंटे के संबोधन में उन्होंने सपा, भाजपा व कांग्रेस पर जम कर प्रहार किया।

पूर्वांचल में बसपा ही रहेगी नंबर वन

मायावती ने जनसभा को संबंधित करते हुए कहा कि आजमगढ़ मंडल के 21 सीटों ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में बसपा ही नंबर वन रहेगी। यहां उमड़ी भीड़ ने इसकी पुष्टि कर दी है। सूबे में बसपा की आंधी चल रही है और 10 मार्च के बाद प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। आज यहां उमड़ी भीड़ देख कर सभी दलों की नींद उड़ गई है।

कार्यक्रम स्थल पर दिखी दुर्व्यवस्था

बसपा मुखिया की जनसभा स्थल पर मैनेजमेंट ठीक नहीं नजर आया। लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी। जितने भी बॉक्स बनाए गए थे सभी में महिला व पुरूष दोनों उपस्थित थे। मीडिया के लिए बना मंच भी बसपा के लोगों से भरा हुआ था। आगे ही लोग कुर्सियों पर खड़े हो गए थे, जिसके चलते बहुत से लोग मायावती को संबोधित करने देख भी नहीं सके।

आम जनता तक नहीं पहुंच सका मायावती का संदेश

बसपा मुखिया मायावती का शुरुआती संबोधन आम जनता तक नहीं पहुंच सका। इसके पीछे कारण यह रहा कि मायावती ने जब मंच संभाला तो लाउडस्पीकर ने धोखा दे दिया। आवाज काफी धीमी हो गई और लोगों के शोर के बीच मायावती की आवाज दब कर रह गई। वहीं माया को सुनने के लिए जब लोगों का हुजूम आगे बढ़ा तो कई लाउडस्पीकर तार टूट जाने से बंद हो गए।

संबोधन के दौरान ही जाने लगी थी भीड़

मंच से मायावती चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थी, लेकिन साउंड सिस्टम के फेल हो जाने से आवाज ही आम जनता तक नहीं पहुंच रही थी, जिसके चलते मायावती के संबोधन के दौरान ही लोग कार्यक्रम स्थल से जाने लगे। मौके पर जुटी भीड़ का 25 प्रतिशत हिस्सा घर के लिए  निकल गया था।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button