उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

आईएएस अफसर की बेनामी संपत्ति अटैच, सास के नाम है इंद्रमणि की प्रॉपर्टी

लखनऊ। आयकर विभाग ने आईएएस अफसर इंद्रमणि त्रिपाठी की बेनामी संपत्ति अटैच की है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के वीसी इंद्रमणि की यह संपत्ति उनकी सास मीरा पांडेय के नाम पर है। विभाग का मानना है कि उक्त संपत्ति के असली लाभार्थी इंद्रमणि ही हैं।

आयकर विभाग ने पांच जनवरी को अटैचमेंट का अस्थायी आदेश जारी किया था। मीरा पांडेय ने हाईकोर्ट में इसी आदेश को चुनौती दी थी, लेकिन न्यायालय ने बृहस्पतिवार को इसमें हस्तक्षेप से इन्कार कर दिया।

अटैचमेंट आदेश के अनुसार लखनऊ में 23 अप्रैल 2016 को मीरा पांडेय के नाम से 82 लाख रुपये में प्लॉट खरीदा गया, जबकि मीरा की कुल आय 7.30 लाख थी। इसपर एक करोड़ पांच लाख का निर्माण भी हुआ। प्लॉट के लिए मीरा के खाते में इम्तियाज अहमद व तारिक उमर की आईटी मार्केटिंग कंपनी ने 28 लाख रुपये भेजे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button