उत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा ख़बर

कुशीनगर में जहरीला पेय पीकर पति-पत्नी ने दी जान, पुत्री गंभीर

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम अमवा श्री दूबे में परिवार के सदस्यों ने मंगलवार रात जहरीला पेय पी लिया। हालत बिगड़ने पर उनको फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में पति की मृत्यु हो गई तो बुधवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। बेटे और बहू की मृत्यु से सदमें में आए वृद्ध पिता की हातल भी गंभीर है। उन्हें गोरखपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

50 वर्षीय रामप्रवेश गुप्ता की तीन संतानें हैं। बड़ा बेटा अजीत कुमार गुप्त पहले मुंबई में रोजगार करता था। दूसरा पुत्र गोलू विदेश में रहता है। तीसरा पुत्र अमन पुणे में रहता है। छह वर्ष पूर्व अजीत को इंसेफेलाइटिस हुआ था। काफी उपचार के बाद वह ठीक तो हुआ, लेकिन मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता था। कोर्णाक आल में रोजगार छिन जाने के कारण एक वर्ष से वह पत्नी 32 वर्षीय सिंधू, 10 वर्षीय पुत्री नंदिनी एवं आठ वर्षीय पुत्र अंशु के साथ घर रह रहा था। रोजगार नहीं मिलने के कारण परिवार आर्थिक तंगी का शिकार था।

मंगलवार की शाम पति-पत्नी घर वालों से दवा खरीदने की बात कह कर घर से निकले थे। देर शाम ठंडा पेय पदार्थ की बोतल लेकर लौटे। आठ वर्षीय पुत्र अंशु के अनुसार पिता ने सबको कमरे में बुलाकर फाटक बंद कर लिया। ठंडा की बोतल में जहरीला पदार्थ मिलाकर अजीत सबको पिलाने लगा। पत्नी ने मना किया तो उसे और पुत्री को उसने जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर खुद भी पी लिया।

अंशु किसी तरह अपने को छुड़ाकर भाग गया। दंपति की मृत्यु हो गई। 48 वर्षीय माता उषा देवी बदहवास घर पर पड़ी हुई हैं। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि दंपति ने पुत्री के साथ ठंडा में जहरीला पदार्थ मिलाकर पीया था।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button