उत्तर प्रदेशलखनऊ

‘ऐ कौशल्या के जन्मे है ललनवा, अवध बाजे भजनवा हो’

  • लखनपुरी में गोमती नगर की चटोरी गली में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित हुआ ईट राइट मिलेट मेला

लखनऊ। मिलेट में वर्ष में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए लखनपुरी के गोमती नगर की चटोरी गली में चल रहे ईट राइट मिलेट मेला का आयोजन हुआ है। मेले की सांस्कृतिक संध्या में दूसरे दिन बुधवार को उपमा पाण्डेय का लोक व भजन गायन हुआ और नृत्यागंना निशु त्यागी ने नवरात्रि पर मां दुर्गा की पौराणिक कथा पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसके अलावा कवि सम्मेलन भी हुआ। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में स्वास्थ्य की दृष्टि से मोटे अनाज के महत्व को बताया। कहा कि अपने भोजन में मोटे अनाज का प्रयोग करें स्वस्थ्य रहे।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गायिका उपमा पाण्डेय ने देवी गीत ’आमा तले बागीचा बागीचा तले, … से की। इसके बाद श्रीराम नवमी को देखते हुए उन्होंने गाया कि ’ऐ कौशल्या के जन्मे है ललनवा, अवध बाजे भजनवा हो…। इसके अलावा उन्होंने अवधी लोक गीत काहे पिया मारे चटकनवा, पिया मैं तोर फुलगेंदवा….। इनके साथ संगतकर्ताओं में चंद्रेश पाण्डेय, नाल पर सत्यम शिवम सुंदरम सिंह, साइड रिदम पर सोमनाथ चौरसिया, की बोर्ड पर सतीश प्रजापति ने साथ दिया। इसके अलावा निशु त्यागी ने मां दुर्गा के स्वरूपों को दर्शन कराते हुए नृत्यनाटिका प्रस्तुत की।

नवरात्र के अवसर पर हुई महिषासुर मर्दिनी की प्रभावी नृत्य प्रस्तुति में कलाकारों ने दिया सत्यमेव जयते का संदेश दिया। इस प्रस्तुति में नीशू त्यागी और मंजू मलकानी के निर्देशन में आयुष श्रीवास्तव, आशी शुक्ला, मीनल अभ्यंकर, सेजल यादव, श्वेता शर्मा, खुशी रस्तोगी और प्रेरणा रावत ने प्रभावी रूप से नृत्य कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। प्रस्तुति में देवी दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध करने के प्रसंग को दर्शाया गया। इसके बाद कवि सम्मेलन हुआ। उनकी कविताओं में कहीं व्यंग्य और प्यार को दर्शाया गया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button