उत्तर प्रदेशलखनऊ

गंगा हमारी पहचान : डा. कृष्ण गोपाल

  • गंगा समग्र के कार्यकर्ता चलायेंगे जागरूकता अभियान

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल ने कहा कि गंगा मात्र एक नदी नहीं है। गंगा हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। सनातन संस्कृति गंगा के तट पर पल्लवित पुष्पित हुई है। हमारे ऋषि मुनियों ने इसके तटों पर बैठकर भारत का चिंतन किया है। वह शनिवार को लखनऊ के कुंवर ग्लोबल में चल रहे गंगा समग्र के राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गंगा सबको निर्मल करती है। आज हम सब को चिंता करनी है कि गंगा कैसे निर्मल बनी रहे।

गंगा समग्र के राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम के दूसरे दिन सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल शामिल हुए। गंगा समग्र का यह कार्यक्रम शुक्रवार से चल रहा है। गंगा समग्र के राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम का समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को करेंगे। इस कार्यक्रम में गंगा समग्र से जुड़े हुए देशभर के कार्यकर्ता आए हुए हैं। जिन प्रदेशों से गंगा निकलती है उनमें उत्तराखण्ड,उत्तर प्रदेश,दिल्ली,बिहार,झारखण्ड और बंगाल के कार्यकर्ता लखनऊ आए हुए हैं।

इस तीन दिवसीए कार्यक्रम में गंगा की वर्तमान स्थिति और गंगा को निर्मल करने के लिए जन सामान्य और सरकार की क्या भूमिका हो सकती है। इस पर भी चर्चा हुई। इसके लिए गंगा के तटवर्ती इलाकों में गंगा समग्र के कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान भी चलायेंगे। गंगा समग्र के समन्वय रामाशीष ने कहा कि गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए सबको मिलकर प्रयत्न करने होंगे। कूड़ा कचरा और प्टास्टिक को गंगा में जाने से रोकना होगा। इस अवसर पर गंगा समग्र के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष भैया, कुंवर ग्लोबल के निदेशक राजेश सिंह, मनु सिंह और मोहित मिश्र प्रमुख रूप से रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button