उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

महाकुंभ से सीएम योगी ने जारी किया UP के लिए महाप्‍लान, इन तीन जिलों को मिली बड़ी सौगात

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को योगी कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की अगुवाई में हुई। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम समेत योगी मंत्रिमंडल के सभी 54 मंत्रियों ने भाग लिया। बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास का खाका जनता के सामने रखा। सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने के लिए, हम एक विकास क्षेत्र बनाएंगे। साथ ही बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार दिया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मिर्जापुर, भदोही से काशी, चंदौली तक जाएगा और गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा और तीन नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

महाकुंभ से योगी कैबिनेट के बड़े फैसले
  1. प्रयागराज म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन प्रयाग के एक सुपर स्पेशेलिएटी हॉस्पिटल के एक बॉन्ड जारी करेगा. आगरा के लिए भी बॉन्ड जारी होगा. वाराणसी से भी बॉन्ड जारी होगा।
  2. प्रयागराज के पूरे क्षेत्र का समावेशी विकास किया जाएगा. पीएम मोदी के विजन के आधार पर प्रयागराज का विकास होगा।
  3. प्रयागराज और चित्रकूट को मिलाकर एक डिवेलपमेंट रीजन तैयार किया जाए।
  4. लखनऊ और उसके आसपास के जनपदों को मिलाकर ‘स्टेट कैपिटल रीजन’के जरिए विकास का प्लान बनाया गया है, उसी तर्ज पर प्रयागराज का विकास होगा।
  5. इसके लिए गंगा एक्सप्रेस-वे का एक्सटेंशन किया जाएगा। गंगा एक्सप्रेस-वे प्रयाराज से मिर्जापुर, मिर्जापुर से भदोही होते हुए संत रविदास नगर होते हुए यह काशी, चंदौली और गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ जुड़ेगा।
  6. वाराणसी और चंदौली से यही एक्सप्रेस वे सोनभद्र को जोड़ते हुए नैशनल हाइवे के साथ जुड़ेगा।
  7. प्रयागराज की तर्ज पर वाराणसी-बिंद डिवेलपमेंट रीजन बनाया जाएगा।  नीति आयोग के साथ बातचीत जारी है।
  8. युवाओं को स्मार्ट फ़ोन और टेबलेट मुहैया कराने पर भी बात हुई। बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेयी में अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में बदलने का प्रस्ताव पास हुआ। बागपत, कासगंज समेत 3 शहरों में मेडिकल कॉलेज बनाने पर सहमति बनी।
  9. प्रयागराज में यातायात एक चुनौती है। केंद्र सरकार की मदद से लखनऊ से रायबरेली के रास्ते को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। प्रयागराज के नया फ़ोर लेन ब्रिज राज्य सरकार बनायेगी। कैबिनेट ने आज इसको मंज़ूरी दी है।
  10. प्रयागराज, आगरा और वाराणसी नगर निगम के लिए बांड जारी किए जाएंगे। चित्रकूट से प्रयागराज के हिस्से को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने पर भी काम होगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी किया बयान

महाकुंभ हुई कैबिनेट बैठक को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि सीएम योगी अध्यक्षता में आज तीर्थनगरी प्रयागराज के त्रिवेणी संकुल में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। कुम्भ-2019 के बाद दूसरी बार संगमनगरी में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक हुई है। बैठक में प्रदेश की प्रगति एवं जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए हैं।

महाकुंभ मेले में यूपी कैबिनेट की विशेष बैठक पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “यहां पर प्रदेश की कैबिनेट और सारे मंत्रीमंडल के सदस्य आए हैं। मैं सभी का स्वागत करता हूं और उत्तर प्रदेश की सरकार के तरफ सभी संतों का मैं अभिनंदन करता हूं..आप सबके आने से प्रयागराज की महाकुंभ का अद्भूत वातावरण का निर्माण हुआ है।..सभी कैबिनेट स्नान करेंगे।”

वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “प्रयागराज महाकुंभ 2025 को लेकर आज महाकुंभ मेला क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद की बैठक होने जा रही है। 22 जनवरी अत्यधिक महत्वपूर्ण दिन है आज ही के दिन रामलला अपने जन्मस्थान में विराजमान हुए थे और आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। जिसकी जानकारी आपको बैठक के बाद आपको दी जाएगी। मंत्रिपरिषद मुख्यमंत्री के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे।”

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button