उत्तर प्रदेशवाराणसी

पर्यावरण सरंक्षण: वाराणसी मंडल में 1 करोड़ 72 लाख पौधे लगाने की तैयारी

  • वातावरण को शुद्ध रखने वाले ,औषधीय और फलदार पौधों की संख्या होगी अधिक
  • विकास के साथ योगी सरकार पर्यावरण सरंक्षण पर दे रही खासा जोर

वाराणसी। प्रदेश की योगी सरकार विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी गंभीर है। सरकार इस वर्ष पौधरोपण का महा अभियान चलाएगी। इसके लिए वन विभाग ने भी तैयारी की है। सरकार ऐसे पौधों को लगाने पर जोर दे रही है जो हवा को अधिक शुद्ध करे , फलदार हो और औषधीय गुण वाले हो । वाराणसी मंडल में इस बार 1 करोड़ 72 लाख पौधे लगाने की तैयारी है। अकेले वाराणसी जिले में 20 लाख 77 हज़ार पौधे रोपित किए जाएंगे । इसकी तैयारी चल रही है। वन विभाग के अफसरों के अनुसार फ़लदार व ऑक्सीजन देने वाले पौधों को अधिक लगाने की योजना है। सहजन,पीपल,पाकड़ ,बरगद,अर्जुन,जामुन आवला ,अमरुद ,आम ,सागौन ,शीशम आदि के ज़्यादा पौधे रोपित किये जाएंगे। वाराणसी क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक व प्रभारी वन संरक्षक की माने तो गाज़ीपुर जिले में लगभग 41 लाख 24 हज़ार,जौनपुर में 53 लाख 12 हज़ार ,चंदौली में 57 लाख 32 हज़ार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि गाज़ीपुर और जौनपुर में अमरूद के पौधों की ज्यादा मांग है। वाराणसी मंडल में लगभग 1 करोड़ 72 लाख पौधे लगाए जाने की महायोजना है। मानसून के आते ही वाराणसी में पौधरोपण का महाभियान शुरू हो जायेगा। बताते चलें कि वन विभाग के अलावा 26 अन्य विभाग पौधरोपण अभियान में सहभागी होंगे। अभियान में आम जन को भी जोड़ने का अभियान चल रहा है। अभियान में पौधे लगाने के इच्छुक लोगों को भी पौधे देने की योजना बनाई जा रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button