उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

ऊर्जा मंत्री के निर्देश- त्योहारों पर प्रदेश भर में हो निर्वाध विद्युत आपूर्ति

  • मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के क्रम में ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों संग की आवश्यक बैठक
  • छुट्टियों में भी सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य करने के निर्देश
  • बिजली बचत के लिए लाइन हानियों को कम करने के किये जाएं प्रयास : एके शर्मा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ए.के. शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आगामी त्योहार अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती व ईद पर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे। सभी क्षेत्रों को निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप बिजली मिले, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि त्योहारों पर अनावश्यक बिजली कटौती न हो और ट्रिपिंग, लोकल फाल्ट व खराब ट्रांसफार्मर के कारण आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए प्रिवेंटिव मेंटिनेंस कार्य युद्धस्तर पर किये जाये और इसकी सघन मॉनीटरिंग की जाये, जिससे कि प्रदेश में विद्युत की सुचारू व्यवस्था बनी रहे।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को शक्ति भवन में पावर कारपोरेशन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर सुचारू विद्युत व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री की भी मंशा है कि जनता को अनावश्यक विद्युत आपूर्ति सम्बंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए पूरे प्रदेश की विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य करे, इस पर लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि बिजली बचाने के लिए लाइन हानियों को अधिक से अधिक कम करने के प्रयास किये जाएं। साथ ही राजस्व हानियों को भी लक्ष्य के अनुरूप कम करने के लिए सार्थक प्रयास किये जाएं और इसके लिए उपभोक्ताओं से लगातार संवाद स्थापित कर उन्हें बिजली बिल समय से जमा करने के लिए प्रेरित भी किया जाये।

मंत्री ने निर्देशित किया कि वितरण एवं ट्रांसमिशन से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी वर्तमान समय की चुनौतियों को देखते हुए जनता की सेवा के लिए छुट्टियों के दौरान व समस्या होने पर रात्रि में भी कार्य करें और 24×7 अपने मोबाइल फोन चालू रखें, जिससे कि उनका उपभोक्ताओं एवं जन-प्रतिनिधियों से सम्पर्क बना रहे।

उन्होंने कहा कि ट्रिपिंग, लोकल फाल्ट तथा खराब ट्रांसफार्मर व जर्जर लटकते हुए तारों एवं पोलों को समय से ठीक किया जाये और इनके प्रिवेंटिव मेंटिनेंस हेतु युद्धस्तर पर कार्य किया जाये। सभी ट्रांसफार्मर, फीडरों एवं उपकेन्द्रों का लोड एवं आपूर्ति की भी प्रतिदिन जांच की जाये तथा लोड बढ़ने पर समय से इनकी क्षमतावृद्धि की जाये, जिससे कि इन्हें फूंकने से बचाया जा सके और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था में भी रुकावट पैदा न हो। इन समस्त कार्यों के लिए इनसे सम्बंधित उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित हो, इसकी भी चिन्ता की जाये। बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं चेयरमैन यूपीपीसीएल एम देवराज, प्रबंध निदेशक यूपीपीसीएल पंकज कुमार, प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन एवं वितरण पी गुरू प्रसाद के साथ सभी निदेशक एवं अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button