उत्तर प्रदेशकानपुर

भाजपा निकाय चुनाव में हासिल करेगी बेहतर जीत : डॉ दिनेश शर्मा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता डॉ दिनेश शर्मा बुधवार को कानपुर देहात जनपद पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और प्रेस वार्ता कर पार्टी के अच्छे कार्यों की जानकारी दी। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी बेहतर जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने होटल ओमविला रनिया में वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जब से सरकार आई है प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ है। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के एक करोड़ सदस्य थे जो 2019 में बढ़कर 18 करोड़ को पार कर चुकी है। जनता भाजपा को उसके अच्छे कार्यों का भरपूर समर्थन दे रही है।

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि युवा भाजपा की रीढ़ है। युवा वर्ग को प्रशिक्षण देकर राष्ट्र का सच्चा सिपाही एवं जनता के प्रति जवाबदेह बनाना है, ताकि एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो सके। आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी भारी अंतर से विजय प्राप्त करने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा विकास की योजनाएं प्रदेश में युद्ध स्तर पर चलाई जा रही है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य जारी है। भू-माफियाओं का सफाया किया गया है एवं उन पर उचित कार्रवाई की जा रही है ताकि जनता को कष्ट देने वाले ऐसे तत्वों का समूल सफाया किया जा सके।

भाजपा नेता डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव मिलनसार और सभी को साथ में लेकर चलने वाले राजनेता थे। उन्होंने विपक्ष में रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा की थी। उन्होंने सदन में कहा था मोदी जी देश के दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे और उनकी भविष्यवाणी सत्य हुई। हम स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई जा रहे हैं।

इससे पहले जनपद आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का कानपुर और कानपुर देहात जनपद की सीमा पर रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक पूनम संखवार, अरुण पाठक राहुल अग्निहोत्री, बालजी शुक्ला, बबलू शुक्ला, बब्बन शर्मा, बबलू कटियार, अंशु त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, हेमू सिंह, विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button