आज़मगढ़उत्तर प्रदेश

भाजपा-बसपा गठबंधन के चलते मिली हार : धर्मेन्द्र यादव

आजमगढ। लोकसभा उपचुनाव में हार का सामना करने के बाद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि यह भाजपा और बसपा के गुप्त समझौते के कारण हमें हार का सामाना करना पड़ा। यह बात हमने पहले भी कही थी और हार के बाद भी कह रहे हैं। समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ को भाजपा ने ढहा दिया। यहां से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने जीत दर्ज की। निरहुआ ने सपा उम्मीदवार धर्मेन्द्र यादव को हराया। चुनाव हारने के बाद मतगणनास्थल से निकले धर्मेन्द्र ने कहा कि उनके हार का कारण बसपा और भाजपा का गुप्त गठबंधन है। भाजपा और बसपा के गठबंधन का सिर्फ एक मकसद था कि सपा चुनाव हारे।

कहा कि सपा चुनाव हार सकती है लेकिन हिम्मत नहीं। ये हिम्मत हमारे पुरखों और नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं में कूट-कूट कर भरी है। अखिलेश यादव के न आने के सवाल पर धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव पार्टी के अध्यक्ष, बड़े भाई और उनका संसदीय क्षेत्र होने के नाते वे कुछ करना चाहते थे कर रहे थे। कुछ चीजे मीडिया में कहने की नहीं होती है वे महसूस की जाती है। मैं और आजमगढ़ एक-एक लोग इसे महसूस कर रहे है।

उन्होंने कहा कि बसपा उम्मीदवार गुड्डू जमाली कोई चीज नहीं है, लेकिन यह भाजपा और बसपा का समझौता था। बसपा सुप्रीमों मायावती पर तीखा हमला बोलते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि मायावती में हिम्मत और हैसियत होती तो चुनाव से पहले जो अन्य कंडिडेट को समर्थन दी है तो आजमगढ़ की जनता उनको बताती।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button