उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश में लगी डेंगू-मलेरिया पर लगाम, योगी सरकार ने खत्म की राज्य से जानलेवा बीमारी

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि एक जनवरी 2022 से 13 सितंबर 2022 तक प्रदेश में डेंगू से सिर्फ एक मौत हुई और मलेरिया से किसी भी रोगी की मौत इस अवधि में नहीं हुई। समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्‍य मनोज कुमार पांडेय ने शुक्रवार को मानसून सत्र के पांचवें दिन प्रश्नकाल में अल्पसूचित तारांकित प्रश्‍न किया था जिसके लिखित उत्‍तर में स्वास्थ्य महकमा संभाल रहे पाठक ने यह जानकारी दी।

पांडेय ने यह प्रश्‍न किया था कि वर्तमान में बड़ी तेजी से डेंगू, मलेरिया, वायरल जैसे संक्रामक रोग फैल रहे हैं, ऐसे में 13 सितंबर 2022 तक राज्य में डेंगू एवं संक्रामक रोगों के प्रकरण सामने आये हैं तथा उनमें से कितने मरीजों की मृत्यु हुई है। उपमुख्‍यमंत्री ने सरकार की तैयारियों का व्यापक ब्यौरा देते हुए कहा कि संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रदेश में वर्ष में तीन बार (माह अप्रैल, जुलाई एवं अक्टूबर में) संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान अन्तर्विभागीय रूप में आयोजित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त अवधि में डेंगू के 905 और मलेरिया के 2149 मरीज सामने आए और इनमें डेंगू से सिर्फ एक मौत और मलेरिया से एक भी मौत नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि सपा सदस्यों ने सुबह सत्र शुरू होते ही सदन से बहिर्गमन कर दिया था लेकिन विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने यह व्यवस्था दी कि सभी तारांकित, अतारांकित प्रश्नों के उत्‍तर विधानसभा के पोर्टल पर अपलोड हो गये हैं, इसलिए उन्हें उत्तरित माना जाएगा। हालांकि मूल प्रश्नकर्ता के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने अन्‍य सदस्‍यों को पूरक प्रश्‍न का मौका नहीं दिया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button