उत्तर प्रदेशलखनऊ

आज की जेनरेशन को भारतीय कल्चर से जोड़ने की एक कोशिश है “देहाती डिस्को”: डॉ0 करण रमानी

आज की पीढ़ी को भारतीय सभ्यता संस्कृति और लोक कलाओं से जोड़ने की एक कोशिश है फ़िल्म “देहाती डिस्को”। यह कहना है इस डांस बेस्ड फ़िल्म के एग्जेक्यूटिव प्रोड्यूसर डॉ करण रमानी का। कुरैशी प्रोडक्शंस की फ़िल्म देहाती डिस्को इस समय काफी चर्चा में है और दर्शक फ़िल्म का ट्रेलर और गाने देखकर पिक्चर का इन्तेजार कर रहे हैं।

हालिया समय मे इतने बड़े स्तर पर किसी बॉलीवुड फिल्म का प्रचार प्रसार नहीं हुआ जितना देहाती डिस्को का हुआ है। महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई के अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, देश की राजधानी दिल्ली, बिहार की राजधानी पटना और भोपाल सहित देश के विभिन्न शहरों में इसके प्रोमोशनल इवेंट हुए हैं जहां फैन्स फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

हमें सूत्रों से पता चला है कि फ़िल्म देहाती डिस्को का एक ग्रैंड प्रीमियर दुबई में करने की प्लानिंग चल रही है, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शरीक होंगे। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य फिल्म देहाती डिस्को में ऎक्टर के रूप में हैं जबकि मनोज शर्मा ने इसे डायरेक्ट किया है। सक्षम शर्मा, साहिल एम खान, रवि किशन, मनोज जोशी और राजेश शर्मा भी फिल्म का हिस्सा हैं।

फ़िल्म के मुख्य अभिनेता और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का कहना है कि यह फिल्म बाप बेटे की इमोशनल कहानी है। जब मैं दस साल का था तो मेरे पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। मेरे पिता जी का ख्वाब था डांस डायरेक्टर बनने का। इन्हीं सब भावनाओं को जोड़कर मैंने यह कहानी लिखी है। इस पिक्चर में अपनी औलाद का ख्वाब पूरा करने के लिए एक पिता के संघर्ष को दर्शाया गया है। इस फिल्म की कहानी ग्रामीण और पिछड़े वर्ग के बच्चों और उनकी प्रतिभा से जुड़ी हुई है। इसमें देसी डांस और अन्य कलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास किया गया है।

फ़िल्म के निर्माता वसीम कुरैशी का कहना है कि हम सब अपनी देसी संस्कृति और कलाओं को पीछे छोड़ कर पश्चिमी संस्कृति की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। देहाती डिस्को के द्वारा भारतीय लोकनृत्य और कई दूसरी कलाओं को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार, वरुण धवन, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह सहित कई सितारों ने गणेश आचार्या की डांस बेस्ड मूवी देहाती डिस्को को प्रोमोट किया है।

प्रोड्यूसर्स गितेश चन्द्रकर, वसीम कुरैशी और कमल किशोर मिश्रा द्वारा निर्मित अपकमिंग फीचर फ़िल्म देहाती डिस्को का हुक स्टेप करते हुए ढेरो सितारों ने फिल्म को देखने के लिए दर्शकों से अपील की है।गौरतलब है कि कुरैशी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी देहाती डिस्को 27 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button