उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, राजभवन के रास्ते में तोड़ी बैरिकेडिंग, कई गिरफ्तार

  • प्रदेश अध्यक्ष बोले, आर्थिक संकट से देश जुझ रहा और भाजपा अडानी को बेंच रही बुनियादी ढांचा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने राजभवन पहुंचने के लिए मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान कई बार कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस की धक्कामुक्की भी हुई। विधायक एवं प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी को अपने क्षेत्र में ही नजरबंद कर दिया गया।

कांग्रेस का राजभवन का घेराव महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ था। इसका एलान पहले ही यूपी कांग्रेस कमेटी ने कर दिया था। प्रदर्शन में लखनऊ और आसपास के जिलों से कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के कारण विधानभवन और राजभवन के पास घंटों जाम लगा रहा। प्रदर्शन को लेकर पुलिसकर्मी पहले से ही मुस्तैद थे और पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। पुलिस से भिड़ंत के दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इस मौके पर बृजलाल खाबरी ने कहा कि जहां पूरा देश गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है, महंगाई चरमोत्कर्ष पर है, बेरोजगारी से नौजवानों की कमर टूट गई है, वहीं भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को अडानी समूह को बेंच रही है और स्टेट बैंक, एलआईसी, जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की करोड़ों की बचत जोखिम में है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य मकसद जाति, धर्म के नाम पर लोगों को बांटना तथा समाज में नफरत फैलाना है, इस नफरत को समाप्त करने के लिए तथा जनता के हितों के लिए कांग्रेस सदैव से ही संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी। कांग्रेस के समय में जितने भी संस्थान बने जिसे सुरक्षित रखा गया तथा करोड़ो लोगों को रोजगार मिला आज भाजपा अपने उद्योगपति मित्रों को दे रही है। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी सहित अजय राय, नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी, नकुल दुबे, प्रदेश मीडिया संयोजक लल्लन कुमार, अंशू अवस्थी, मुकेश धनगर, योगेश दीक्षित, अनिल यादव, दिनेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button