उत्तर प्रदेशबलिया

BJP प्रत्याशी दयाशंकर सिंह को रिजल्ट से पहले कैबिनेट मंत्री बनने की बधाई देकर फंसे SHO, लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बलिया की सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दयाशंकर सिंह को कथित रूप से जीत की अग्रिम बधाई देने और मंत्री बनने की बात कहने वाले थाना प्रभारी का वीडियो वारयल होने के बाद अब उन पर एक्शन लिया गया है. मामले में अब दुबहर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

दरअसल हाल ही में बलिया में थाना प्रभारी राजकुमार सिंह द्वारा योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह के पति और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को कैबिनेट मंत्री बनने पर अग्रिम शुभकामनाएं देने का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसके बाद इस मामले में जांच के आदेश दिए गए थे. अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने रविवार को बताया था कि जिले के दुबहर थाना प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं. क्योंकि उन्होंने बलिया सदर सीट से बीजेपी प्रत्याशी दयाशंकर सिंह को अग्रिम शुभकामनाएं दी थी.

प्रभारी राज कुमार सिंह की जगह अतुल कुमार को किया गया नियुक्त

राजकुमार सिंह का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था. मामले में जांच के आदेश देने के बाद पुलिस उपाधीक्षक (शहर) भूषण वर्मा की जांच में वीडियो सही पाया गया. इसके बाद मंगलवार को उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसपी राज करन ने थाने के प्रभारी राज कुमार सिंह को लाइन हाजिर करते हुए उनकी जगह अतुल कुमार मिश्र दुबहर थाने का नया प्रभारी नियुक्त कर दिया. दरअसल सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में एसएचओ का कहते सुनाई दे रहे हैं कि सर, मैं आपका एसएचओ हूं.

मैं आपको कैबिनेट मंत्री की शुभकामनाएं देते हुए आपको एस्कॉर्ट करने जा रहा हूं. वहीं दयाशंकर सिंह भी मुस्कुराकर थानेदार की बधाई स्वीकार करते हैं और फिर उनका काफिला बढ़ जाता है. तब इस मामले में एसएचओ राजकुमार सिंह का कहना था कि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button