उत्तर प्रदेशझाँसी

बुंदेलखंड के मनोहर लाल पंथ पर विश्वास बरकरार, फिर बने योगी 2.0 में मंत्री

  • वीरांगना भूमि झांसी एक बार फिर प्रतिनिधित्व से वंचित

झांसी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी शपथ ग्रहण की। मंत्रिमंडल में 52 लोगों को रखा गया। उसमें झांसी मंडल के ललितपुर जिले की सुरक्षित विधानसभा सीट महरौनी से दूसरी बार विधायक के रुप में जीत कर आए पूर्व मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ़ मन्नू कोरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजरों में अपना विश्वास कायम रखा और दोबारा उनके मंत्रिमंडल में होने जगह मिली। जबकि वीरांगना भूमि झांसी को एक बार फिर प्रतिनिधित्व से वंचित रहना पड़ा। पूरे मंत्रिमंडल को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शपथ दिलाई।

मंत्रिमंडल में कई पुराने चेहरों पर विश्वास जताते हुए उन्हें बरकरार रखा गया। वहीं, कुछ को बाहर करने का भी काम किया गया। बुंदेलखंड के ललितपुर जिले की महरौनी विधानसभा से पुराने चेहरे के रूप में मन्नू लाल कोरी को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। जबकि जीत की हैट्रिक लगाने वाले झांसी सदर विधानसभा से दो बार से ज्यादा के अंतर से जीते विधायक रवि शर्मा और दूसरी बार विधायक बने जवाहर लाल राजपूत, राजीव सिंह पारीछा व रामरतन कुशवाहा समेत तमाम विधायक मंत्री बनने की आस संजोए मन मसोस कर बैठे ही रह गए।

हालांकि बुंदेलखंड के जालौन से निकल कर प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे स्वतंत्र देव सिंह, बांदा की तिंदवारी विधानसभा से रामकेश निषाद व चित्रकूट से आशीष पटेल को मंत्री बनाया गया है। कुल मिलाकर बुंदेलखंड में मंत्रियों की संख्या 4 हो गई है। जबकि भाजपा से विधायक के रूप में केवल मन्नू कोरी को ही मंत्री बनाया गया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button