उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

  • हम संकल्प लें और देश की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ का हम सब साक्षी बन रहे हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि आज पूरा देश पूरे उत्साह और उमंग के साथ हर घर, हर गली, हर मोहल्ले, हर संस्थान, हर कार्यालय, हर बाजार, देश के कोने-कोने में करोड़ों की संख्या में तिरंगा लहरा रहा है। यह तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है। यह तिरंगा हमारे देश के उन तमाम लोगों के बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने देश की आजादी के लिये हंसते-हंसते अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी। अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज से ठीक 75 वर्ष पूर्व लखनऊ के हजरतगंज सहित तमाम सारी ऐसी जगहें थीं, जो भारतीयों के लिये प्रतिबंधित थीं। आज हर भारतीय देश के कोने-कोने में जा सकता है। आज हम सभी लोग स्वाधीनता की सांस ले रहे हैं। गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारा देश लोकतंत्रिक व्यवस्था के माध्यम से चल रहा है। पूरे विश्व की तुलना में लोकतांत्रिक व्यवस्था की जड़ें भारत में सबसे अधिक गहरी हैं।

उन्होंने कहा कि कई हजार वर्ष पुरानी सनातन संस्कृति पर गर्व है। हम उस देश के नागरिक है जहां उत्तर से दक्षिण तक पूर्व से पश्चिम तक इतनी सारी विविधताओं के बावजूद यह एक भारत और श्रेष्ठ भारत है, जो पूरी दुनिया में विश्व गुरु कहलाता था। उन्होंने कहा कि आज से अमृतकाल की यात्रा आरम्भ हो गई है। एक भारतीय के रूप में हमें भारत को पुनः उसी रूप में स्थापित करना है। हम संकल्प लें और देश की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करें।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button