उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी ने कोविड प्रबंधन की समीक्षा की

  • उच्चस्तरीय टीम-9 को मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक कर प्रदेश में कोराना प्रबंधन की समीक्षा की। अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है।

वर्तमान में प्रदेश में कुल 1097 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 138 नए केस की पुष्टि हुई। गौतमबुद्ध नगर में 70, गाजियाबाद में 20, लखनऊ में 11 नए केस मिले हैं। इसी अवधि 186 लोग स्वस्थ भी हुए।

जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं, वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे सख्ती से लागू कराएं। लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। पॉजिटिव पाए गए लोगों के स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोविड टीके की 32 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 11 करोड़ 29 लाख से अधिक कोविड टेस्ट भी किए जा चुके हैं। 18 साल से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है। जबकि 90.53 फीसदी वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल गयी है।

15 से 17 आयु वर्ग में 96.24 प्रतिशत से अधिक किशोरों को पहली खुराक मिल चुकी है। 71.67 फीसदी से किशोरों को दोनों डोज लग चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग में 75.20 से अधिक बच्चे टीकाकवर पा चुके हैं। इन्हें दूसरे डोज लगाया जाना भी शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जिलों में बच्चों के टीकाकरण और वयस्कों के बूस्टर डोज लगाए जाने को और तेज किए जाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एम्बुलेन्स संचालन से जुड़े कार्मिकों के विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता है। पीड़ित, घायल लोगों के साथ अतिरिक्त संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए। एम्बुलेंस के रेस्पॉन्स टाइम को कम से कम करने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा सकता है। वॉलंटियर्स को भी इस कार्य से जोड़ना होगा।

सभी बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि में अग्निशमन व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया जाए। पूरे प्रदेश में तत्काल अभियान चलाकर यह कार्य किया जाए। सभी फायर स्टेशन पूरी मुस्तैदी से कार्यरत रहें।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button