उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी ने केजीएमयू में एशिया की पहली पैथोजेन रिडक्शन मशीन का किया लोकार्पण

  • मेडिकल यूनिवर्सिटी के थोरेसिक सर्जरी, वैस्कुलर सर्जरी व ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में शुरू हुई मशीन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में एशिया की पहली पैथोजेन रिडक्शन मशीन का लोकार्पण किया। इस मशीन की उपलब्धता से लंग कैंसर व नसों के मरीजों का इलाज आसान होगा। इसके साथ ही प्रदेश में पहला थोरेसिक व वस्कुलर सर्जरी विभाग की भी शुरुआत हो गयी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य राज्य मंत्री समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केजीएमयू परिवार को हृदय से बधाई, क्योंकि देश के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज में से एक केजीएमयू में नए परिवर्तन होते हम देख रहे हैं। उन्नति और अवनति क्या होता है। बीज जब बढ़ता है तो उन्नति होता है। बीज पड़े-पड़े सड़ जाए तो अवनति होती है।

उन्होंने कहा कि आज केजीएमयू में तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिल रही हैं। हमने कोरोना महामारी में उस स्थिति को देखा है। एक मेडिकल कॉलेज की कर्मी को हमने अपने बीच से जाते हुए देखा। उसके लंग्स के किये एक करोड़ 20 लाख की जरूरत थी। हमे समय के साथ अपने कार्यक्रमों में भी बदलाव लाना होगा। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में हम उन्नति के वाहक बनें, यह लक्ष्य होना चाहिए। हमने केजीएमयू के 100 वर्षों में काफी प्रगति भी की है। साथ ही ठहराव कहां आया है, इसकी समीक्षा भी करनी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल मेडिकल काउंसिल की नई शर्तों में बदलाव आया है। उनकी शर्तों में काफी सरलता आई है। नैक (NAAC) के मूल्यांकन की बात होती है। यहां मरीजों की बड़ी संख्या रोज आती है। हमे अपने रिसर्च पेपर ठीक से सिस्टेमेटिक ढंग से बनाने होंगे। यहां लगने वाली यह मशीन प्रदेश नहीं, भारत नहीं,बल्कि एशिया की पहली मशीन है। यह लंग्स के लिए काफी मददगार होगी।

आज मुझे प्रसन्नता है कि ये मशीन यहां लगी है। जो फंग्क्शनल होगी। केजीएमयू परिवार को इस बात के लिए भरोसा देता हूँ कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। बल्कि आपको उस दिशा में कार्य करना होगा। केजीएमयू को सुपर स्पेशियलिटी की ओर बढ़ना चाहिए। आज छोटे-छोटे मामलों को लखनऊ रेफर किया जाता है। आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। हमको टेली कंसल्टेंसी के साथ जुड़ना होगा। एक मरीज गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, सोनभद्र से लखनऊ आये, यह उसके जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाला होगा। हमको मेडिकल क्षेत्र में नए प्रयोग करने की आवश्यकता है। यह आपके लिए एक नए अवसर तरीके से होगा। हमे अपने पेपर वर्क को मजबूत करना होगा। इंटरनेशनल जनरल्स में आपके आर्टिकल्स संस्मरण प्रकाशित हों तो यह आपके नैक की ग्रेडिंग में सहायक होगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button