खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

IND vs NED : नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की एकतरफा जीत, NRR में मिला जबरदस्त फायदा

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। भारत ने नीदरलैंड को एकतरफा मुकाबले में 56 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और फिर सूर्यकुमार के ताबड़तोड़ अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने के दौरान एक बार भी आक्रामक नजर नहीं आई और भारतीय गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाते हुए उन पर शुरू से ही दबाव बनाए, जिसका नतीजा ये हुआ कि नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन ही बना सकी। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था।

भारत द्वारा मिले 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम पहले ओवर से ही दबाव में दिखी। भुवनेश्वर कुमार ने पावरप्ले में अपने दोनों ओवर मेडन किए और एक विकेट भी चटकाया। विक्रमजीत 9 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। मैक्स 10 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नीदरलैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसके कारण टीम भारत के टारगेट तक नहीं पहुंच सकी। भारत के लिए भुवनेश्वर, अर्शदीप, अक्षर पटेल, अश्विन को दो-दो विकेट मिला। इस जीत के साथ भारत ग्रुप दो में 4 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है और उसका नेट रन रेट +1.425 पहुंच गया है, जो ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका के बाद सबसे बेहतर है।

इससे पहले भारत ने विराट कोहली (62 नाबाद), कप्तान रोहित शर्मा (53) और सूर्यकुमार यादव (51 नाबाद) की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत नीदरलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने ग्रुप-2 के मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल नौ रन के स्कोर पर पगबाधा आउट हुए। रोहित ने भी कुछ देर संघर्ष किया लेकिन आठवें ओवर में लोगन वैन बीक को छक्का लगाकर उन्होंने हाथ खोले।

रोहित और कोहली ने दूसरे विकेट के लिये 73 रन की साझेदारी की। रोहित ने आउट होने से पहले 39 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 53 रन बनाये। उनका विकेट गिरने के बाद कोहली ने सूर्यकुमार के साथ 95 रन की वस्फिोटक साझेदारी करके भारत को 20 ओवर में 179/5 के स्कोर तक पहुंचाया।

कोहली ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरा अर्द्धशतक जड़ते हुए 44 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 62 रन बनाये, जबकि सूर्यकुमार ने 25 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाकर 51 रन की विस्फोटक पारी खेली।

NED 124/9 (20)  IND 179/2 (20)

2:53 PM: भारत ने नीदरलैंड को टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 मुकाबले में 56 रन से हरा दिया है।

2:49 PM: अर्शदीप सिंह ने अपने तीसरे ओवर में आखिरी दो गेंदों पर लगाता विकेट झटके थे, हालांकि हैट्रिक गेंद पर वह विकेट लेने से चूक गए।

2:48 PM: मोहम्मद शमी ने 19वें ओवर में 8 रन दिए। शमी ने अपने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया।

2:44 PM:  अर्शदीप सिंह ने आखिरी गेंद पर क्लासेन को आउट करके नीदरलैंड को नौवां झटका दिया है।

2:40 PM:  अर्शदीप सिंह ने वैन बीक को आउट करके मैच में अपना पहला विकेट लिया। वैन तीन रन बनाकर आउट हुए।

2:35 PM: नीदरलैंड का सातवां विकेट गिर चुका है। भुवनेश्वर कुमार ने एडवर्ड्स को आउट करके मैच में अपना दूसरा विकेट लिया। भुवी ने तीन ओवर में 9 रन देकर दो विकेट लिए हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button