अमेठीउत्तर प्रदेश

एक बकरी के लिए भाई ने किया भाई का मर्डर, मौत की आखिरी सांस तक बना रहा हैवान

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी शहर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां छोटे से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया की भाई ही अपने भाई की जान का प्यासा बन बैठा। इतना ही नहीं आरोपी व्यक्ति ने बेरहमी से पिटाई करते हुए अपने भाई पर इतनी लाठियां बरसाई की उसकी जान चली गई। वहीं पति को पिटता देख मदद को आई पत्नी और उसके बेटे को भी पीटा। दोनो को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान राम नायक सिंह (50 साल) के रूप में हुई। वहीं आरोपी की पहचान शिव नायक सिंह के रूप में हुई। दोनों भाईयों के बीच झगड़े की वजह बकरी चोरी होने का आरोप लगाना बताया जा रहा है।

एक बकरी के लिए दे दी खौफनाक मौत

दरअसल अमेठी शहर के गौरीगंज इलाके में रहने वाले शिवनायक सिंह ने बुधवार की सुबह अपने भाई नायक सिंह पर बकरी चुराने का आरोप लगाया। नायक सिंह ने पहले इस बात का खंडन किया पर शिवनायक के बार बार बोलने के बाद दोनो के बीच जुबानी जंग होने लगी। बातों ही बातों से मामला झड़प तक पहुंच गया। बात हाथापाई पर आ गई तो शिवनायक सिंह ने राम सिंह पर लाठियों से हमला कर दिया। आरोपी ने उसको इतना पीटा कि वह लहूलुहान हो गया। वहीं राम सिंह को पिटता देख बेटा उत्तम सिंह और पत्नी रीता बचाने को दौड़े। शिवनायक ने उन पर भी लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। इतनी पिटाई के बाद तीनों बेहोश हो गए। वहीं आसपास वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

हॉस्पिटल पहुंचने तक की भी नहीं बची सांसे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर राम नायक उसकी पत्नी और बेटा घायल हालत में पड़े हुए थे। पुलिस ने उनको तुरंत गौरीगंज जिला हॉस्पिटल पहुचाया। हालांकि राम नायक की हालत ज्यादा सीरियस थी जिसके चलते अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। वहां उत्तम और रीता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज जारी है। मामले की जांच कर रहे अमेठी एसपी एलामारन जी ने जानकारी देते हुए बताया है कि घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी शिव नायक के खिलाफ आईपीसी की अलग अलग धाराओं में हत्या और मर्डर के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button