उत्तर प्रदेशकानपुर

भगवान मानकर मरीजों को उपलब्ध कराएं स्वास्थ्य सेवाएं: बृजेश पाठक

  • कानपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जिला अस्पताल में मचा हड़कंप

कानपुर। बिना जानकारी दिये अस्पतालों का निरीक्षण करना उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की नीति में शामिल हो गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खौफ बन रहा है और इसी कड़ी में गुरुवार को उप मुख्यमंत्री जिला अस्पताल उर्सला पहुंच गये। उप मुख्यमंत्री को देख जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया और जिम्मेदार अपने अपने कार्यों में जुट गये। उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से कहा कि भगवान मानकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक स्वास्थ्य विभाग को पटरी पर लाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनका बराबर दौरा किसी न किसी जनपद में बना रहता है और गुरुवार को उन्होंने बिना जानकारी दिये उन्नाव जनपद का दौरा किये। वहां पर स्वास्थ्य विभाग का जायजा लेकर बेहतर इलाज करने के लिए डाक्टरों को निर्देशित किये। इसके बाद वह सीधा कानपुर पहुंच गये और उनका काफिला जिला अस्पताल उर्सला में रुका।

उपमुख्यमंत्री के काफिले को देख जिला अस्पताल में डाक्टरों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री ने जिम्मेदारों से अस्पताल में चल रही गतिविधियों के विषय में जानकारी ली और खुद कई जगहों का जायजा लिया। कुछ मरीजों से भी इलाज को लेकर बात की। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि यह आपका सौभाग्य है कि मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इलाज यह मानकर करना है कि मरीज भगवान है और उनको बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाये। इस दौरान सीएमएस डा. अनिल निगम से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की।

दवाइयों की नहीं है कमी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में समय से दवाइयां भेजी जा रही हैं। किसी भी अस्पताल में दवाइयों की कमी नहीं है और जो भी चिकित्सक बाहर से मरीजों को दवा लिखेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों को परखा

उपमुख्यमंत्री जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद आलाधिकारियों संग राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों को परखा। सर्किट हाउस से लेकर मर्चेंट चैंबर में होने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रमों की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि तैयारियों में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिये। बताते चलें गुरुवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति के गांव परौंख जाकर राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया था। राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे में कानपुर नगर और कानपुर देहात में कार्यक्रम हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button