उत्तर प्रदेशलखनऊ

कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ में पदयात्रा करेंगे ब्लाक स्तर के पदाधिकारी

लखनऊ। कांग्रेस के 26 जनवरी से शुरू होने वाले ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ और नगर निकाय की तैयारियों को लेकर पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर बैैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने की। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चलने वाले इस अभियान में गांव-गांव तक कार्यकर्ता जाएंगे। पदयात्राएं होंगी और लोगों को कांग्रेस की विचारधारा के बारे में बताया जाएगा और कार्यकर्ता के रूप में जोड़ने का अभियान चलेगा। बैठक में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, अनिल यादव तथा प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह मौजूद रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान दो माह तक चलेगा। इस अभियान में ब्लाक कमेटियों द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान पदयात्रा के रूप में देश की सभी ग्राम पंचायतों व गांवों और मतदान केन्द्रों को कवर करेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने आज अपने प्रभार क्षेत्र के जनपदों के जिला व शहर अध्यक्षों के साथ बैठक कर ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ के सफल संचालन की दिशा में रणनीति तैयार की।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button