उत्तर प्रदेशवाराणसी

मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने पर भाजपा मनायेगी गरीब कल्याण पखवाड़ा

  • कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि 75 घंटे समाज के बीच सरकार की उपलब्धियों पर करेंगे चर्चा
  • राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने दिया निर्देश, विधानसभा चुनावों की समीक्षा

वाराणसी। केन्द्र में मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी 30 मई से 15 जून तक सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण पखवाड़ा मनायेगी। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने रोहनियां स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक में ये जानकारी दी। उन्होंने बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव की समीक्षा कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी पदाधिकारियों को दी।

उन्होंने बताया कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा में पार्टी ने तय किया है कि इन 15 दिनों में सभी जनप्रतिनिधि सहित मंडल और उसके ऊपर के पदाधिकारी 75 घंटे समाज के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग, किसानों, युवाओं, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के साथ रहेंगे। पदाधिकारी केंद्र सरकार के जनहित में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो एवं उपलब्धियों की उनसे चर्चा करेंगे। सभी लाभार्थियों से फीड बैक लेंगे तथा जरुरतमंदों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।

उन्होंने बताया कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़े के तहत विविध आयोजन होंगे। जिसके तहत 2 और 3 जून को जिला स्तर पर पत्रकार वार्ता तथा प्रत्येक जिले के साथ ही काशी क्षेत्र में बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि हर बूथ पर विकास पुस्तिका का वितरण किया जाएगा।

बीएल संतोष ने सम्पन्न हुए विधान सभा चुनावों की समीक्षा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास की मुहर है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के लिए संगठन का मजबूत रहना जरुरी है। सरकार जनता के लिए जबकि संगठन मूल्य आधारित होता है। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गो के बीच जाकर काम करने की जरुरत है।

बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि हर महीने प्रसारित होने वाली प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुनने की व्यवस्था होनी चाहिए। जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ आम जन की सहभागिता सुनिश्चित हो। ओझा ने कहा कि हर मंडल में 10 हजार लोगों को नमो एप से जोड़ा जाए। बूथ स्तर पर निरंतर पन्ना प्रमुखो का सत्यापन होते रहना चाहिए।

मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के बदौलत ही संगठन द्वारा तय किए गये लक्ष्यों को काशी क्षेत्र ने निर्धारित समय सीमा में पूरा किया। इसके पहले बीएल संतोष ने दीप प्रज्वलित कर पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन किया।

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, दिलीप सिंह पटेल,अमरनाथ यादव, राकेश शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर के अलावा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं काशी क्षेत्र के सभी 16 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button