उत्तर प्रदेशझाँसी

जब सपा उम्मीदवार को उपमुख्यमंत्री के साथ देख भाजपाई हैरान

  • अटकलों का बाजार गर्म, सफाई देने में जुटे सपा के लोग

झांसी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ सपा के सदर विधानसभा के प्रत्याशी रहे सीताराम कुशवाहा की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वॉयरल हो रही है। भगवा रंग में रंगे कार्यक्रम जब समाजवादी पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार में एंट्री की तो भाजपा के लोगों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी। उप मुख्यमंत्री से समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार की शिष्टाचार भेंट के क्या मायने होंगे ? यह तो भविष्य ही तय करेगा। फिलहाल अटकलों का बाजार गर्म है कि क्या समाजवादी पार्टी को सीताराम कहेंगे सीताराम ?

दरअसल, बीते रोज कुशवाहा समाज की ओर से ज्योतिबा राव फुले की मूर्ति का मेडिकल बाईपास पर अनावरण होना था। मूर्ति का अनावरण करने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित हुए थे। इस दौरान उन से शिष्टाचार भेंट करने के लिए विधानसभा चुनाव 2022 के समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के उम्मीदवार सीताराम कुशवाहा भी जा पहुंचे। तस्वीर में यह स्पष्ट हो रहा है कि जिलाध्यक्ष भाजपा जमुना कुशवाहा उनका पूरा परिचय उपमुख्यमंत्री से करा रहे हैं। यह सब देख उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में कानाफूसी का दौर शुरू हो गया। खलबली मच गई। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों में हो रही अटकलों का बाजार गर्म हो गया। कहा यही जा रहा था कि क्या अब समाजवादी पार्टी को भी सीताराम कहेंगे सीताराम।

सपा जिलाध्यक्ष का है कहना

फिलहाल इस संबंध में जब समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश कश्यप से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। हुआ यह था कि कल कुशवाहा समाज की ओर से ज्योतिबा राव फुले की मूर्ति के अनावरण का कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के चलते उनकी उपमुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट हो गई और इसी का गलत अर्थ निकाल लिया गया। खैर कुछ भी हो लेकिन तस्वीर तो बयां करती है कि माजरा कुछ अलग है।

एक सपा नेता की और हो चुकी फोटो वॉयरल

चंद रोज पूर्व सपा के एक अन्य दिग्गज नेता का भी भाजपा प्रेम जागृत हो गया था और वह अपनी भक्ति को प्रदर्शित करें प्रभु श्री राम के दरबार अयोध्या धाम जा पहुंचे वहां से उजागर हुई एक तस्वीर के माध्यम से यह अनन्य भक्ति लोगों के सामने प्रदर्शित हो सकी थी। अब अखिलेश यादव अपनी पार्टी के राम भक्तों कौन सा उपचार करेंगे यह भविष्य तय करेगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button