उत्तर प्रदेशजौनपुर

बाबा साहेब ने अछूतों से सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया: सुब्रत पाठक

  • बाबा साहेब ने पूरे मानव समाज में एकता एवं समानता स्थापित करने का प्रयास किया: सुब्रत पाठक

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती जिलाध्यक्ष पुष्पराज के नेतृत्व में बड़े धूमधाम से मनाई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा एव कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि बाबा साहब ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।

संगोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि ने कहा कि बाबा साहेब ने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का भी समर्थन किया था। डॉ. अम्बेडकर के सपनों के भारत का निर्माण तभी संभव है जब हमारे और आप जैसे युवा समाज में जात-पात, ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी की दूरी को समाप्त करने में भूमिका निभाएंगे। बाबा साहेब ने पूरे मानव समाज में एकता एवं समानता स्थापित करने का प्रयास किया। उन्होंने भारतीय संविधान लिखकर सभी मानव को हक और अधिकार दिलाया। हम सभी को बाबा साहब के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

सामाजिक समरसता दिवस के अंतर्गत डॉ अम्बेडकर की जयन्ती पर लाइन बाजार स्थित आईएमए भवन भाजयुमो द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम का फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह और दीपांशु उपाध्याय ने रक्तदान किया। उसके उपरान्त अम्बेडकर तिराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानिया, अनुसूचित मोर्चा की जिलाध्यक्ष अजय सरोज, अनुसूचित जन जाति के जिलाध्यक्ष सुरेश धुरिया ने भी सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बाबा साहेब के जीवन पर विस्तार से चर्चा की और आये हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन और आभार व्यक्त करते हुये कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील तिवारी ने किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button