अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या: राम की पैड़ी में उड़ी नियमों की धज्जियां, युवक ने सरयू नदी में किया बाइक से स्टंट; वीडियो वायरल

रामनगरी अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान करते हुए दंपति के रोमांस का वीडियो कुछ दिनों पहल जमकर वायरल हुआ था। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ थी कि राम की पैड़ी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसके एक युवक सरयू नदी में बाइक से स्टंट कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राम की पैड़ी में लोग स्नान कर रहे हैं और एक युवक नदी में बाइक चला रहा है वह भी सिर्फ अंडरवियर में है। युवक द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए साफ देखा जा सकता है।

युवक के बाइक स्टंट का वीडियो वायरल होने से प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे है। हर रोज इतनी बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही के बावजूद कुछ लोग कैसे मनमानी कर लेते हैं। युवक का सरयू नदी में बाइक चलाते वीडियो वायरल हो रहा है। नियमों की परवाह किए बिना राम की पैड़ी में प्रशासन की सख्‍ती की धज्जियां उड़ती साफ देखी जा सकती हैं। पावन सरयू नदी की जलधारा में एक युवक मोटरसाइकिल पर स्‍टंट कर रहा है। युवक की स्‍टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है।

कुछ दिन पहले दंपति के रोमांस का वीडियो हुआ था वायरल

बीते दिनों राम की पैड़ी पर स्नान करते हुए दंपति के रोमांस का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। दअसरल, सरयू नदी में एक युवक अपनी पत्नी को बाहों में लेकर चूमने लगा। दुनिया जहां से बेखबर इस प्रेमी जोड़े को होश ही नहीं रहा कि वो कहां खड़े हैं। पहले तो लोगों ने इन्हें इग्नोर किया लेकिन वहां मौजूद एक शख्स ने रोमांस में बाधा डाल दी और उस शख्स की बनियान पकड़कर उसे नदी से बाहर खींच लिया। फिर क्या था, लोग तो पहले से तमाशा देख रहे थे सो वो भी जमा हो गए।

इसके बाद लोगों ने उस शख्स पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। गनीमत ये रही कि उसकी पत्नी के साथ किसी ने मारपीट नहीं की। बाद में विवाद बढ़ता देख मामला संत समाज के बीच भी गया। संत समाज ने भी इस घटना पर घोर आपत्ति जताई।

गौरतलब है कि अयोध्या स्थित सरयू नदी दुनियाभर में राम भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है। लोग भक्ति भाव के साथ सरयू तट पर भगवान राम का नाम लेकर डुबकी लगाते हैं और फिर हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन करते हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button